[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports पाकिस्तानी हॉकी प्लेयर ने स्टिक फेंककर मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

पाकिस्तानी हॉकी प्लेयर ने स्टिक फेंककर मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

0
पाकिस्तानी हॉकी प्लेयर ने स्टिक फेंककर मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 
पाक खिलाड़ी हॉकी स्टिक फेंककर जश्न मनाते हुए

Hockey Asia Cup 2026: भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने अंडर-18 पुरुष एशिया कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. एक बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से शिकस्त दी. मैच के तीन क्वार्टर तक पाकिस्तानी टीम 3-2 से आगे चल रही थी, लेकिन आखिरी क्वार्टर के अंतिम मिनटों में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की. भारत ने लगातार 3 गोल करते हुए मैच का रुख अपनी तरफ मोड़ लिया. इस शानदार जीत के बाद अब शनिवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत का सामना मेजबान जापान से होगा.

पाकिस्तान की ‘बुली कंट्रोवर्सी’ का वीडियो वायरल

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-18 एशिया कप सेमीफाइनल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. मैच के तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा किए गए एक गोल पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, खेल रुकने के बाद जब ‘बुली’ के जरिए मैच दोबारा शुरू हुआ, तो पाकिस्तानी खिलाड़ी ने खेलभावना के विपरीत जाकर सीधे गोल पोस्ट पर निशाना साध दिया और गोल कर दिया. नियमों के मुताबिक ‘बुली’ के समय टीमें गेंद एक-दूसरे को पास करती हैं. गोल के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी ने स्टिक जमीन पर फेंककर जश्न मनाया. 

आखिरी मिनटों में टीम इंडिया ने दिखाया अपना दम

इस धोखेबाज़ी ने भारतीय खिलाड़ियों के इरादों को और मजबूत कर दिया. आखिरी क्वार्टर तक 2-3 से पिछड़ रही भारतीय टीम ने मैच के आखिरी मिनटों में ऐसा आक्रामक खेल दिखाया कि पाकिस्तानी डिफेंस बिखर गया. भारत ने आखिरी लम्हों में ताबड़तोड़ 3 गोल दागकर पासा पलट दिया और मुकाबला 5-3 से अपने नाम कर लिया. 

आशीष तानी पूर्ति के 4 गोले से पाकिस्तान पस्त

आखिरी क्वार्टर में पिछड़ रही भारतीय टीम ने मैदान पर अपना असली खेल दिखाया. खेल के 49वें मिनट में आशीष तानी पूर्ति ने दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर एक शानदार ड्रैगफ्लिक मारकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया. इसके बाद भारतीय टीम ने पूरी तरह से दबदबा बना लिया और लगातार कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए. मैच के 53वें मिनट में आशीष ने एक और बेहतरीन पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और अपनी हैट्रिक पूरी की. 56वें मिनट में आशीष ने मैच का अपना चौथा गोल दागा और भारत को 5-3 की निर्णायक बढ़त दिला दी.

यह भी पढ़े- U18 Asia Cup: आशीष तानी पूर्ति का ‘चौका’, पाकिस्तान को रौंदकर भारत फाइनल में

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel