Uruguay Fans Proposal Moment: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान मैदान के बाहर का एक दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उरुग्वे और केप वर्डे के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान एक उरुग्वेयन फैन अपनी पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज कर रही थी, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने इस खास पल को इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना दिया.
प्रपोजल के बीच आया मैच का सबसे बड़ा ट्विस्ट
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के दौरान स्टैंड्स में मौजूद एक महिला फैन अपने पार्टनर को अंगूठी देकर प्रपोज करती है. जैसे ही उनका पार्टनर अंगूठी पहनाता है और दोनों इस खास पल का जश्न मनाने लगते हैं, उसी समय मैदान पर केप वर्डे की टीम गोल दागकर मुकाबले में बराबरी कर लेती है. गोल होते ही स्टेडियम में मौजूद केप वर्डे के समर्थक जश्न मनाने लगते हैं, जबकि प्रपोज करने वाला फैन कुछ पल के लिए हैरान नजर आता है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.
Le pidió matrimonio en pleno partido de Uruguay 🇺🇾.
— En Una Baldosa (@enunabaldosa) June 22, 2026
Y justo llegó el empate de Cabo Verde 🇨🇻.pic.twitter.com/tE53QdJZwx
सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने इस पर जमकर मजे लिए. कई यूजर्स ने लिखा कि “एक ही समय में दो गोल हो गए.” वहीं कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि शायद केप वर्डे की टीम ने इस जोड़ी को बधाई देने के लिए गोल किया था.
मैच 2-2 की बराबरी पर रहा
अगर मुकाबले की बात करें तो फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-एच में खेला गया यह मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ. केप वर्डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उरुग्वे को जीत से वंचित कर दिया. हेलियो वरेला के बराबरी वाले गोल ने टीम को महत्वपूर्ण एक अंक दिलाया.
यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: 100वें इंटरनेशनल मैच के लिए तैयार किलियन एम्बाप्पे, इराक के खिलाफ रचेंगे इतिहास
