[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Football भगवान शिव का टैटू, महामृत्युंजय मंत्र और भारत से प्यार; वर्ल्ड कप के बीच वायरल हुआ फुटबॉलर लुका मेजसेन का VIDEO

भगवान शिव का टैटू, महामृत्युंजय मंत्र और भारत से प्यार; वर्ल्ड कप के बीच वायरल हुआ फुटबॉलर लुका मेजसेन का VIDEO

0
भगवान शिव का टैटू, महामृत्युंजय मंत्र और भारत से प्यार; वर्ल्ड कप के बीच वायरल हुआ फुटबॉलर लुका मेजसेन का VIDEO
लुका मेजसेन के पीठ पर भगवान शिव का टैटू (फोटो-सोशल मीडिया)

Luka Majcen Lord Shiva Tattoo: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच स्लोवेनिया के फुटबॉलर लुका मेजसेन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस बार वह अपने खेल की वजह से नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

भगवान शिव का बनवाया विशाल टैटू

वायरल वीडियो में लुका मेजसेन अपनी पीठ पर बने भगवान शिव के बड़े टैटू और महामृत्युंजय मंत्र को दिखाते हैं. उनके अनुसार यह टैटू सिर्फ कला का एक नमूना नहीं, बल्कि भारत में बिताए गए समय और उनके आध्यात्मिक अनुभवों की याद है.

‘भारत ने मुझे बदल दिया’

लुका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “यह उस बदलाव की कहानी है जो भारत ने मेरी जिंदगी में लाया.” वीडियो में वह बताते हैं कि भारत आने के बाद उनकी सोच और जीवन को देखने का नजरिया काफी बदल गया.

भारतीय फुटबॉल से जुड़ा खास रिश्ता

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, लुका मेजसेन 2020 से भारतीय फुटबॉल का हिस्सा रहे हैं. भारत में खेलने के दौरान उन्होंने यहां की संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विचारों को करीब से जाना, जिसने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा.

सोशल मीडिया पर मिल रहा भरपूर प्यार

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कमेंट सेक्शन में ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंजने लगे. कई यूजर्स ने भारतीय संस्कृति के प्रति उनके सम्मान की सराहना की, जबकि कुछ ने इसे भारत और दुनिया के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव की खूबसूरत मिसाल बताया.

लोगों का दिल जीत रहा है यह वीडियो

फुटबॉल, आध्यात्मिकता और भारत के प्रति सम्मान का यह अनोखा संगम सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है कि लुका मेजसेन का यह पुराना वीडियो एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: नॉर्वे को फ्रांस से मिली करारी हार, 10 बदलाव और हालैंड को मौका नहीं देने पर उठे सवाल

Previous article यूरोप में गर्मी का कहर: स्विट्जरलैंड में तेजी से पिघल रहा है ग्लेशियर, जलवायु परिवर्तन का बना संकट
Next article नालंदा से 8 माह के जनसुराज का अपहरण, पुलिस ने 31 घरों की ली तलाशी, नहीं मिला सुराग
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel