[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Football फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही का कमाल, मैच से पहले बता दिया था नतीजा; 100% सच हुई भविष्यवाणी

फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही का कमाल, मैच से पहले बता दिया था नतीजा; 100% सच हुई भविष्यवाणी

0
फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही का कमाल, मैच से पहले बता दिया था नतीजा; 100% सच हुई भविष्यवाणी
मोरक्को को चीयर करती नजर आईं नोरा फतेही (फोटो-सोशल मीडिया)

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मोरक्को मूल की स्टार नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ मोरक्को की 1-0 की जीत का जमकर जश्न मनाया. खास बात यह रही कि मैच शुरू होने से पहले की गई उनकी भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक साबित हुई.

नोरा बोस्टन में खेले गए इस मुकाबले को स्टेडियम में बैठकर देखने पहुंची थीं. उन्होंने मैच के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए. एक तस्वीर में वह लाल टी-शर्ट और सफेद प्लीटेड शॉर्ट स्कर्ट में नजर आईं, जबकि अन्य वीडियो में उन्होंने मैच को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की.

मैच से पहले कर दी थी भविष्यवाणी

मैच से पहले शेयर किए गए एक वीडियो में नोरा ने कहा था, “मैं बोस्टन में मोरक्को और स्कॉटलैंड का मुकाबला देखने आई हूं. मेरी भविष्यवाणी है कि मोरक्को यह मैच 1-0 से जीतेगा.” आखिरकार मुकाबले का नतीजा भी ठीक वैसा ही रहा, जैसा उन्होंने अनुमान लगाया था.

नोरा ने दोनों टीमों के इतिहास का भी किया जिक्र

नोरा ने एक अन्य वीडियो में दोनों टीमों के बीच पुराने इतिहास का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि 28 साल पहले भी मोरक्को और स्कॉटलैंड विश्व कप में आमने-सामने आए थे, जहां मोरक्को ने 3-0 से जीत दर्ज की थी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “क्या इस बार भी 3-0 होगा? यह संभव है.”

1-0 से मोरक्को ने दर्ज की जीत

हालांकि स्कोरलाइन 3-0 नहीं रही, लेकिन मोरक्को ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत हासिल की. जैसे ही टीम ने शुरुआती गोल दागा, स्टैंड में मौजूद नोरा खुशी से झूम उठीं. बाद में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मोरक्को बनाम स्कॉटलैंड, मैंने 1-0 की भविष्यवाणी की थी.”

ग्रुप सी के टॉप पर पहुंची मोरक्को

मुकाबले में मोरक्को ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और स्कॉटलैंड पर लगातार दबाव बनाए रखा. शुरुआती बढ़त हासिल करने के बाद टीम ने विपक्षी खिलाड़ियों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. इस जीत के साथ मोरक्को ने ग्रुप सी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. टीम ने अब तक खेले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और उसके खाते में छह अंक हैं. इससे पहले नोरा फतेही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोरक्को के पहले मैच में भी टीम का समर्थन करने स्टेडियम पहुंची थीं.

यह भी पढ़ें: भारतीय फुटबॉल के साथ सरेआम बेईमानी, कतर के विवादित गोल पर क्रिकेटर अजय जडेजा का फूटा गुस्सा

Previous article BPSC ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, 2027 कैंडिडेट्स हुए सफल
Next article बंगाल की हवा में नयी ताजगी है, जैसे राज्य अब बेड़ियों से आजाद हो गया हो, तारकेश्वर में बोले प्रधानमंत्री मोदी
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel