[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Football GOAT का कोई ऑफ डे नहीं! 39वें जन्मदिन पर मेसी ने किया ऐसा काम, फैंस रह गए दंग; VIDEO

GOAT का कोई ऑफ डे नहीं! 39वें जन्मदिन पर मेसी ने किया ऐसा काम, फैंस रह गए दंग; VIDEO

0
GOAT का कोई ऑफ डे नहीं! 39वें जन्मदिन पर मेसी ने किया ऐसा काम, फैंस रह गए दंग; VIDEO
लियोनेल मेसी (फोटो-सोशल मीडिया)

Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सफलता के पीछे लगातार मेहनत ही सबसे बड़ा राज है. बुधवार को 39 साल के हुए मेसी ने जन्मदिन के दिन भी आराम करने के बजाय जिम में कड़ी ट्रेनिंग की. जिससे फैंस हैरान रह गए.

मेसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट करते नजर आए. वीडियो में उनका फोकस अपर बॉडी और आर्म्स की ट्रेनिंग पर था. यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में हैं मेसी

मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में पहुंच चुका है. टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच 28 जून को टेक्सास में जॉर्डन के खिलाफ खेलेगी. इस टूर्नामेंट में मेसी का बल्ला नहीं बल्कि उनके पैर बोल रहे हैं. ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागकर उन्होंने अर्जेंटीना को जीत दिलाई और वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए. अब उनके नाम वर्ल्ड कप में 18 गोल दर्ज हैं और उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे (16) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है.

रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रहे हैं मेसी

मेसी ने इस वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के अब तक के सभी पांच गोल अपने नाम किए हैं. वह वर्ल्ड कप के एक संस्करण में अपनी टीम के पहले पांच गोल करने वाले इतिहास के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि 1994 में रूस के ओलेग सालेंको ने हासिल की थी. इसके अलावा मेसी लगातार छह वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले खिलाड़ियों की विशेष सूची में भी शामिल हो गए हैं, जहां उनका नाम फ्रांस के जस्ट फॉन्टेन और ब्राजील के जायरजिन्हो के साथ दर्ज हो गया है.

916 गोल के साथ रच रहे इतिहास

मेसी के प्रोफेशनल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने बार्सिलोना, पेरिस सेंट-जर्मेन, इंटर मियामी और अर्जेंटीना के लिए मिलाकर 916 गोल किए हैं. 30 वर्ष की उम्र पार करने के बाद भी उनका गोल करने का सिलसिला नहीं रुका है. 30 साल के बाद उन्होंने 351 गोल दागे हैं, जो उनके कुल करियर गोलों का 38 प्रतिशत से ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ही नहीं छोटे भाई भी हैं तबाही, आशीर्वाद ने जड़ दिए 19 चौके और 6 छक्के

Previous article Rain Alert: उत्तर भारत में अगले 6 दिन बारिश, कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट
Next article धनबाद भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगा बिंदुवार जवाब
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel