[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Football लियोनेल मेसी बने अरबपति फुटबॉलर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद हासिल की बड़ी उपलब्धि

लियोनेल मेसी बने अरबपति फुटबॉलर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद हासिल की बड़ी उपलब्धि

0
लियोनेल मेसी बने अरबपति फुटबॉलर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद हासिल की बड़ी उपलब्धि
लियोनेल मेसी (फोटो-सोशल मीडिया)

Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार मेसी अब आधिकारिक तौर पर अरबपति बन गए हैं. इसके साथ ही वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, 38 वर्षीय मेसी ने 2007 से अब तक सैलरी और बोनस के जरिए 700 मिलियन डॉलर (करीब 521 मिलियन पाउंड) से ज्यादा की कमाई की है। टैक्स, निवेश और ब्रांड एंडोर्समेंट्स को जोड़ने के बाद उनकी कुल संपत्ति 1 बिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गई है।

2023 में रोनाल्डो बने थे अरबपति फुटबॉलर

फिलहाल इंटर मियामी के कप्तान मेसी की कमाई में अमेरिका और यूरोप की बड़ी कंपनियों के साथ उनकी पार्टनरशिप का अहम योगदान रहा है. वहीं रोनाल्डो ने 2023 में अल-नसर फुटबॉल क्लब जॉइन करने के बाद अरबपति फुटबॉलर बनने का रिकॉर्ड बनाया था.

अमेरिका में मेसी के नाम पर सड़क

मेसी का प्रभाव सिर्फ फुटबॉल तक सीमित नहीं रहा. अमेरिका में उनके सम्मान में अब एक सड़क का नाम भी रखा गया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यू जर्सी के बर्कले हाइट्स टाउनशिप ने एक सड़क का नाम लियो मेसी वे रखने का फैसला किया है. बर्कले हाइट्स में स्थित शर्मन एवेन्यू के एक हिस्से को अब मेसी के नाम से जाना जाएगा. यह पहल फीफा वर्ल्ड कप 26 टास्क फोर्स द्वारा की गई है, जिसका मकसद 2026 वर्ल्ड कप को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ाना है.

इंटर मियामी जॉइन करने के बाद बदली MLS की तस्वीर

2023 में इंटर मियामी से जुड़ने के बाद मेसी ने अमेरिकी फुटबॉल की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. उनकी मौजूदगी से MLS (मेजर लीग सॉकर) में रिकॉर्ड दर्शक पहुंचे और यूरोप के कई बड़े खिलाड़ी भी अमेरिकी लीग की ओर आकर्षित हुए.

2026 वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना का ग्रुप

अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप J में रखा गया है. अर्जेंटीना के साथ ऑस्ट्रिया, जॉर्डन और अल्जीरिया की टीमें हैं. मेसी की टीम अपना पहला मुकाबला 16 जून को कैनसस सिटी में अल्जीरिया के खिलाफ खेलेगी.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप से पहले ईरान का बड़ा फैसला, अमेरिका की जगह अब इस देश में टीम लगाएगी बेस कैंप

Previous article लॉन्च से पहले सामने आए OPPO Reno 16 के कैमरा डिटेल्स, जानें क्या होगा खास
Next article बिक्रम में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्द बनाए रखने की अपील
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel