[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Football 8 साल में 5 बच्चों का पिता बने रोनाल्डो ने की सगाई, इंगेजमेंट रिंग की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

8 साल में 5 बच्चों का पिता बने रोनाल्डो ने की सगाई, इंगेजमेंट रिंग की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

0
8 साल में 5 बच्चों का पिता बने रोनाल्डो ने की सगाई, इंगेजमेंट रिंग की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez engaged after 8 years of dating

Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez engaged after 8 years of dating: फुटबॉल की दुनिया के फिलवक्त सबसे बड़े स्टार्स में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आठ साल के रिलेशनशिप अपनी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज से सगाई कर ली है. जॉर्जिना रोड्रिग्ज पेशे से मॉडल हैं. पुर्तगाली फुटबॉल स्टार जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. यह खुशखबरी खुद जॉर्जिना ने दी, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी विशाल एंगेजमेंट रिंग की फोटो पोस्ट की. फोटो में उनके हाथ रोनाल्डो के हाथ पर रखे हुए थे और तस्वीर की असली स्टार थी, वह बड़ी डायमंड रिंग.

ओवल-शेप डायमंड रिंग से साथ फोटो शेयर करते हुए जॉर्जिना ने कैप्शन में लिखा, “हां, मैं तैयार हूं. इस जन्म में और अपने हर जन्म में.” आठ साल का रिश्ता और पांच बच्चों का पिता बनने के बाद आखिरकार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया है. 

रिंग की कीमत कितनी हो सकती है?

हालांकि इस रिंग की आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 20 लाख डॉलर से 50 लाख डॉलर (लगभग 16.5 करोड़ से 41 करोड़ रुपये) तक हो सकती है.जॉर्जिना की रिंग में ओवल-कट का सेंटर स्टोन और दोनों ओर साइड स्टोन्स लगे हुए हैं. मिंट की एक खबर के अनुसार रिंग का सेंटर स्टोन D कलर और फ्लॉलेस क्लैरिटी वाला है, जिसका वजन 30 कैरेट से ज्यादा हो सकता है और इसकी कीमत करीब 50 लाख डॉलर (लगभग 41 करोड़ रुपये) तक हो सकती है. (Ronaldo Proposal Ring Price)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्ज की लव स्टोरी 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्ज की मुलाकात 2016 में मैड्रिड के एक गुच्ची स्टोर में हुई थी, जहां जॉर्जिना बतौर सेल्स असिस्टेंट काम कर रही थीं. यह संयोगवश हुई मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई. अर्जेंटीना में जन्मी और स्पेन के जैका शहर में पली-बढ़ी जॉर्जिना ने मैड्रिड आने से पहले डांस की ट्रेनिंग भी हासिल की थी. फिलहाल रोड्रिग्ज स्पेन की एक मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. 

रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्ज ने 2017 की शुरुआत में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. दोनों पहली बार स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स के दौरान एक साथ सबके सामने नजर आए थे. जॉर्जिना की नेटफ्लिक्स सीरीज I Am Georgina में इस कपल ने अपने शुरुआती डेटिंग दिनों के बारे में बताया. अंग्रेजी ऑडियो ट्रांसलेशन के अनुसार उस समय रोनाल्डो को जॉर्जिना “उनकी उम्र से कहीं ज्यादा परिपक्व और दिलचस्प लड़की” लगी थीं. जॉर्जिना ने शो में कहा, “कई बार वह काम के बाद आते थे. मुझे याद है, एक बार वह बुगाटी में आए थे. मेरे सहकर्मी पागल हो गए थे. वे बस से आते थे और मैं बुगाटी में जाती थी. लोगों को यकीन नहीं होता था.”

रोनाल्डो का फुटबॉल करियर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी के अलावा मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस के भी स्टार खिलाड़ी रहे हैं. देश, क्लब और लीग से खेलने के बाद रोनाल्डो फिलहाल सऊदी अरब के अल-नास्र क्लब से जुड़े हैं. हालांकि, इस सगाई को लेकर उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया है.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्ज के बच्चे 

इन सालों में जॉर्जिना और रोनाल्डो ने एक प्यारा परिवार बनाया, जिसमें उनके पांच बच्चे हैं, क्रिस्टियानो जूनियर, ट्विन्स ईवा और माटेओ, अलाना और बेला. दोनों ने बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी बखूबी संभाली, लेकिन उनकी जिंदगी में दुख का दौर भी आया, जब 2022 में उन्होंने अपने नवजात जुड़वां में से एक बेटे एंजल को खो दिया, हालांकि बेटी बेला पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं. 

ये भी पढ़ें:-

सपनों की गाड़ी नहीं चला पाएंगे आकाश दीप, यूपी परिवहन निगम ने भेज दिया नोटिस, जानें क्या हुई गड़बड़

Asia Cup 2025: बुमराह के खेलने की संभावना, अक्षर-गिल के बीच उप कप्तानी की होड़, इन खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय

Viral Video: रन लेने के लिए चढ़ना होगा पहाड़, रनआउट का टेंशन भी खत्म, देखें फनी वीडियो

Previous article पाक सेना प्रमुख ने मुकेश अंबानी की फोटो के साथ भारत को धमकाया, सिंधु नदी के प्रोजेक्ट्स को उड़ाने की तैयारी
Next article परमाणु धमकी पर भारत का शेर जैसे जवाब, पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर पर किया जोरदार पलटवार
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel