[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Football FIFA World Cup के बीच मोरक्को कप्तान पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, दुष्कर्म मामले में अब होगी सुनवाई

FIFA World Cup के बीच मोरक्को कप्तान पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, दुष्कर्म मामले में अब होगी सुनवाई

0
FIFA World Cup के बीच मोरक्को कप्तान पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, दुष्कर्म मामले में अब होगी सुनवाई
अचरफ हकीमी (फोटो-सोशल मीडिया)

Achraf Hakimi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच मोरक्को की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान और स्टार डिफेंडर अचरफ हकीमी को दुष्कर्म के आरोपों से जुड़े मामले में फ्रांस में ट्रायल का सामना करना पड़ेगा. फ्रांसीसी अभियोजकों ने पुष्टि की है कि हकीमी के खिलाफ मामला अदालत तक पहुंच चुका है और अब इस पर सुनवाई होगी.

मामला साल 2023 का है, जब 24 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया था कि पेरिस में स्थित अपने घर पर हकीमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद मार्च 2023 में फ्रांस के नांतेर स्थित अभियोजन कार्यालय ने प्रारंभिक जांच शुरू की थी.

फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी 2026 में जांच न्यायाधीश ने ट्रायल चलाने का आदेश दिया था. हकीमी ने इस फैसले को चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन उनकी अपील भी खारिज कर दी गई. हालांकि अभी तक ट्रायल की तारीख तय नहीं हुई है.

हकीमी ने आरोपों को बताया गलत

27 वर्षीय हकीमी ने शुरुआत से ही अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर वह मशहूर खिलाड़ी नहीं होते तो यह मामला कभी बनता ही नहीं.

हकीमी ने लिखा, “मैंने वर्षों तक चुप्पी बनाए रखी. मुझे भरोसा था कि न्याय प्रणाली सही फैसला करेगी. आज मेरे परिवार, मेरी जिंदगी और सबसे बढ़कर सच की कीमत पर एक ऐसी कहानी सुनाई जा रही है, जो मेरी नहीं है. मैं पहले दिन से ही इस ट्रायल का इंतजार कर रहा हूं और अब मैं अदालत में अपनी बात रखने के लिए तैयार हूं.”

पीड़िता की वकील ने क्या कहा?

महिला की वकील रैचेल-फ्लोर पार्डो ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि तीन साल से ज्यादा समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद उनकी मुवक्किल को राहत मिली है और अब उसे अदालत में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा.

वर्ल्ड कप पर पड़ सकता है असर

वर्तमान में मोरक्को की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रही है और उसके सभी ग्रुप मैच अमेरिका में खेले जा रहे हैं. हालांकि अगर टीम नॉकआउट चरण में पहुंचती है और उसके मुकाबले कनाडा या मेक्सिको में निर्धारित होते हैं, तो हकीमी के लिए यात्रा संबंधी चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं.

कनाडा के नियमों के अनुसार, किसी आपराधिक मामले में आरोपित या दोषी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. हाल ही में घाना के फुटबॉलर थॉमस पार्टी को भी कानूनी मामलों के चलते कनाडा में प्रवेश नहीं मिला था.

मोरक्को के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं हकीमी

अचरफ हकीमी ने 2016 में महज 17 साल की उम्र में मोरक्को के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. वह 2022 फीफा वर्ल्ड कप में मोरक्को को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाली ऐतिहासिक टीम का अहम हिस्सा थे. क्लब फुटबॉल में वह 2021 से पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए खेल रहे हैं और इस दौरान कई बड़े खिताब जीत चुके हैं.

यह भी पढ़ें: करोड़ों के कैमरों पर भारी पड़ा दादाजी के जमाने का गैजेट! फीफा मैच के बीच इस फैन ने कर दिया ऐसा कमाल, वीडियो हुआ वायरल

Previous article पटना: पहले शादी का झांसा देकर लिव-इन में रखा, फिर अश्लील वीडियो बना कर दिया वायरल, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
Next article बिहार: मैट्रिक और इंटर परीक्षा रजिस्ट्रेशन के लिए ‘अपार आईडी’ अनिवार्य, बिना इसके नहीं दे पाएंगे एग्जाम
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel