[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports अमेरिका की आंधी में उड़ा पैराग्वे, यूएसए ने तोड़ा अपना ही सालों पुराना रिकॉर्ड

अमेरिका की आंधी में उड़ा पैराग्वे, यूएसए ने तोड़ा अपना ही सालों पुराना रिकॉर्ड

0
अमेरिका की आंधी में उड़ा पैराग्वे, यूएसए ने तोड़ा अपना ही सालों पुराना रिकॉर्ड
जीत के बाद यूएसए की खिलाड़ी जश्न मनाते हुए

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में यूएसए ने धमाकेदार शुरुआत की है. एकतरफा रहे इस मैच में यूएसए ने पैराग्वे को 4-0 से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया. विश्व कप के इतिहास में गोल के अंतर से यह यूएसए की अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत है.

डेमियन बोबाडिला की एक गलती से यूएसए आगे

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में मेजबान यूएसए ने पैराग्वे को 4-1 से हराकर इतिहास रच दिया है. वर्ल्ड कप के इतिहास में गोल के बड़े अंतर से यह यूएसए की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. पूरे मैच में अमेरिकी टीम का दबदबा साफ देखने को मिला. मैच की शुरुआत ही पैराग्वे के लिए बेहद खराब रही. जब खेल के 7वें मिनट में उनके खिलाड़ी डेमियन बोबाडिला ने गलती से अपनी ही टीम के खिलाफ गोल कर दिया, जिसने यूएसए की जीत की राह आसान कर दी.

पहले हाफ में ही यूएसए आगे

मैच की शुरुआत से ही मेजबान यूएसए ने पैराग्वे पर अपना शिकंजा कस लिया था. मुकाबले का पहला गोल भले ही यूएसए के खाते में जुड़ा, लेकिन गोल पोस्ट में गेंद पहुंचाने वाले खिलाड़ी पैराग्वे के डेमियन बोबाडिला थे, जो 7वें मिनट में गलती से अपने टीम के खिलाफ ही गोल कर बैठे. इस शुरुआती बढ़त के बाद यूएसए ने दबाव और बढ़ा दिया. खेल के 31वें मिनट में यूएसए ने मैच का दूसरा गोल किया, और फिर पहले हाफ के एक्स्ट्रा टाइम में तीसरा गोल दागकर पैराग्वे को पूरी तरह मैच से बाहर कर दिया. पहले हाफ की समाप्ति तक मेजबान टीम 3-0 की मजबूत बढ़त के साथ पूरी तरह हावी थी.

पैराग्वे ने 73वें मिनट में किया एकमात्र गोल

मैच का एकमात्र गोल पैराग्वे के लिए 73वें मिनट में आया, जिसे मौरिसियो ने दागा. हालांकि, यूएसए ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा. दूसरे हाफ के बाद एक्स्ट्रा टाइम में जियोवानी रेना ने एक और गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी. इस तरह यूएसए ने यह मुकाबला 4-1 के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया.

यूएसए ने दर्ज की फीफा वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत

यूएसए ने पैराग्वे को हराकर फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. तीन गोल के अंतर से मिली यह जीत यूएसए के फुटबॉल इतिहास के सुनहरे पन्नों को याद दिलाती है, जब 1930 के उद्घाटन वर्ल्ड कप में उसने बेल्जियम और खुद पैराग्वे को 3-0 से धूल चटाई थी. इस समय यूएसए ग्रुप-डी का हिस्सा है. जिसमें पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया और तुर्की भी मौजूद हैं. अगले चरण में जगह बनाने की रेस बेहद रोमांचक है, क्योंकि ग्रुप स्टेज के बाद केवल टॉप-2 टीमें ही आगे का सफर तय कर पाएंगी.

इसे भी पढ़े- FIFA वर्ल्ड कप के मंच पर नोरा फतेही की धमाकेदार परफॉर्मेंस, बेली डांस का वीडियो हुआ वायरल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel