[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports 48 टीमें, 1248 खिलाड़ी और 891 डेब्यू! फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बनने जा रहा है इतिहास

48 टीमें, 1248 खिलाड़ी और 891 डेब्यू! फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बनने जा रहा है इतिहास

0
48 टीमें, 1248 खिलाड़ी और 891 डेब्यू! फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बनने जा रहा है इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026 ( फोटो सोशल मीडिया )

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है और इस बार फुटबॉल प्रशंसकों को इतिहास का सबसे बड़ा विश्व कप देखने को मिलेगा. अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी. मेक्सिको सिटी के एस्टादियो अज़्टेका स्टेडियम में उद्घाटन मैच खेला जाएगा, जबकि 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में फाइनल के साथ विश्व विजेता का ताज सजाया जाएगा.

357 खिलाड़ियों के पास विश्व कप खेलने का अनुभव

विश्व कप 2026 में कुल 1,248 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इनमें 357 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले भी फीफा विश्व कप में अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. यही वजह है कि इस बार टूर्नामेंट में अनुभव की कोई कमी नहीं होगी. कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे रोनाल्डो, मेस्सी और नेमार जैसे खिलाड़ी एक बार फिर अपनी टीमों की उम्मीदों का भार संभालते नजर आएंगे.

891 खिलाड़ी करेंगे विश्व कप डेब्यू

दूसरी ओर, 891 खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो पहली बार विश्व कप के मंच पर उतरेंगे. इन युवा और नए खिलाड़ियों के पास खुद को दुनिया के सामने साबित करने का सुनहरा मौका होगा. हर विश्व कप की तरह इस बार भी कई नए सितारों के उभरने की उम्मीद की जा रही है, जो भविष्य में विश्व फुटबॉल के बड़े नाम बन सकते हैं.

खिलाड़ियों की संख्या के मामले में सबसे बड़ा विश्व कप

48 टीमों के विस्तार के कारण खिलाड़ियों की संख्या भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. इससे पहले 2022 कतर विश्व कप में 32 टीमों के 832 खिलाड़ी शामिल हुए थे. वहीं 1930 में उरुग्वे में खेले गए पहले विश्व कप में सबसे कम 13 टीमें और 286 खिलाड़ी शामिल हुए थे.

अनुभव और युवा जोश का दिखेगा संगम

विश्व कप 2026 में एक तरफ 357 अनुभवी खिलाड़ी होंगे तो दूसरी ओर 891 नए चेहरे अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार रहेंगे. यही संतुलन इस टूर्नामेंट को और रोमांचक बनाएगा. दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों को उम्मीद है कि यह विश्व कप न केवल रिकॉर्ड बनाएगा, बल्कि यादगार मुकाबलों और नए सितारों के उदय के लिए भी जाना जाएगा.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: सभी 48 टीमों ने किया फाइनल स्क्वॉड का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel