Messi Viral Kiss Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फीफा वर्ल्ड कप के दौरान एक महिला प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में पहुंची और अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के गाल पर किस कर लिया. हालांकि, फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह भ्रामक निकला. जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह वायरल वीडियो एआई (AI) की मदद से तैयार किया गया है, जिसमें कई दृश्य त्रुटियां (visual glitches) साफ तौर पर देखी जा सकती हैं.
A dramatic scene unfolded at the ongoing FIFA World Cup as an excited fan breached security and ran onto the pitch just to hug Lionel Messi.
— Dami’ Adenuga (@DAMIADENUGA) June 28, 2026
The Argentine superstar appeared calm as security quickly intervened and escorted the fan away. pic.twitter.com/5nGSFnazoA
क्या है वायरल दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फीफा वर्ल्ड कप के दौरान अर्जेंटीना का मैच चल रहा था. वीडियो में एक महिला प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में पहुंचती है और सीधे लियोनेल मेसी के पास जाकर उन्हें किस कर देती है. इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी मैदान में पहुंचते हैं और महिला को वहां से बाहर ले जाते हैं. वीडियो को इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि यह घटना अर्जेंटीना और जॉर्डन के बीच खेले गए फीफा वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान हुई थी.
पड़ताल में क्या सामने आया
वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि यह किसी वास्तविक मैच का फुटेज नहीं, बल्कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार किया गया वीडियो है. इसकी सबसे बड़ी पहचान लियोनेल मेसी की जर्सी है, जिसमें एक ही वीडियो के दौरान जर्सी नंबर 20 से बदलकर 10 हो जाता है. किसी आधिकारिक मैच में खिलाड़ी की जर्सी का नंबर इस तरह बदलना संभव नहीं है. इसके अलावा वीडियो में खिलाड़ियों की बॉडी मूवमेंट, दर्शकों की प्रतिक्रियाएं और सुरक्षा कर्मियों की गतिविधियां भी कई जगह अस्वाभाविक और असंगत दिखाई देती हैं, जो AI-जनरेटेड कंटेंट की ओर इशारा करती हैं.
मैदान में घुसने की घटना का कोई रिकॉर्ड नहीं
वायरल वीडियो में किए गए दावे की पुष्टि किसी भी आधिकारिक या विश्वसनीय स्रोत से नहीं होती. अर्जेंटीना और जॉर्डन के मैच के दौरान किसी प्रशंसक के सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में पहुंचने या लियोनेल मेसी को गले लगाने की घटना का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है. इसके अलावा, इस कथित घटना से जुड़ा कोई स्वतंत्र वीडियो, फोटो या आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया, जिससे स्पष्ट होता है कि वायरल दावा वास्तविक नहीं है.
एआई कंटेंट की पहचान कैसे करें
आजकल एआई (AI) तकनीक से तैयार वीडियो इतने वास्तविक लगते हैं कि उनमें फर्क करना मुश्किल हो गया है. इसलिए, किसी भी वायरल वीडियो पर आँख मूंदकर विश्वास करने के बजाय उसके स्रोत की जाँच करें, आधिकारिक पुष्टि देखें और वीडियो में दिख रही किसी भी अजीब या असामान्य गतिविधि पर ध्यान ज़रूर दें.
जर्सी नंबर में हेरफेर
वायरल वीडियो की सबसे बड़ी तकनीकी गड़बड़ी लियोनेल मेसी की जर्सी है. वीडियो में मेसी की जर्सी का नंबर अचानक ’20’ से ’10’ में बदलते हुए दिखाई देता है, जो यह साबित करता है कि इसे AI के जरिए ‘मॉर्फ’ किया गया है. वास्तविक फुटेज में ऐसी तकनीकी गलतियां संभव नहीं हैं.
इसे भी पढ़े- युवा फुटबॉल खिलाड़ी यिमवर्ट बेरोटेरान का भूकंप में दर्दनाक निधन, 18 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
