[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports फीफा विश्व कप 2026 : मौसम बना विलेन! इंग्लैंड-मेक्सिको मैच के समय में हो सकता है बदलाव, जानें नई टाइमिंग

फीफा विश्व कप 2026 : मौसम बना विलेन! इंग्लैंड-मेक्सिको मैच के समय में हो सकता है बदलाव, जानें नई टाइमिंग

0
फीफा विश्व कप 2026 : मौसम बना विलेन! इंग्लैंड-मेक्सिको मैच के समय में हो सकता है बदलाव, जानें नई टाइमिंग
इंग्लैंड बनाम मैक्सिको के टाइम में हुआ बदलाव (फोटो-सोशल मीडिया)

England vs Mexico: फीफा विश्व कप 2026 में मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच रविवार को होने वाले राउंड ऑफ-16 मुकाबले के समय में बदलाव किया जा सकता है. ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक खराब मौसम, भारी बारिश और बाढ़ की आशंका को देखते हुए फीफा मैच को पहले शुरू कराने पर विचार कर रहा है.

यदि प्रस्तावित बदलाव लागू होता है, तो एज़्टेका स्टेडियम में मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रविवार रात 10:30 बजे खेला जाएगा. इससे पहले मैच का किकऑफ भारतीय समयानुसार सोमवार 6 जुलाई को सुबह 1 बजे से निर्धारित था.

पिछले साल मौसम के कारण कई मैचों में रोकना पड़ा था खेल

फीफा इस मामले में काफी सतर्क है, क्योंकि पिछले साल क्लब विश्व कप के दौरान मौसम ने कई मैचों को प्रभावित किया था. 63 मुकाबलों वाले उस टूर्नामेंट में छह बार खराब मौसम के कारण खेल रोकना पड़ा था. इसी अनुभव को देखते हुए विश्व कप में मौसम से जुड़े जोखिमों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है.

किसी भी परस्थिति के लिए तैयार हैं

इंग्लैंड के मिडफील्डर मॉर्गन रोजर्स ने संभावित बदलाव पर कहा कि टीम किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, “जितनी जल्दी मैच हो जाए, उतना बेहतर है. खिलाड़ी सिर्फ मैदान पर उतरना चाहते हैं. समय चाहे जो भी हो, हम तैयार रहेंगे.”

वहीं, इंग्लैंड के फॉरवर्ड मार्कस रैशफोर्ड ने भी समय में बदलाव के असर को ज्यादा महत्व नहीं दिया. उन्होंने कहा कि टीम की तैयारी में कोई बदलाव नहीं होगा और खिलाड़ी हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं.

मैक्सिको के खिलाफ इंग्लैंड की होगी कड़ी परीक्षा

इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल पहले ही मान चुके हैं कि मेक्सिको में उनकी टीम के सामने कई चुनौतियां होंगी. एज़्टेका स्टेडियम का दबाव, घरेलू दर्शकों का समर्थन और समुद्र तल से 2,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर खेला जाने वाला मैच इंग्लैंड के लिए कड़ी परीक्षा साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: 92 साल का इंतजार खत्म, पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर राउंड-16 में पहुंचा मिस्र

Previous article मिथुन राशिफल 4 जुलाई 2026: प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें, सोच-समझकर लें फैसले 
Next article आज 4 जुलाई 2026 को मेष से मीन राशि तक,किसे मिलेगा सफलता का साथ और किसे रखना होगा धैर्य
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel