England playing 11 announced: इंग्लैंड टीम की कमान हैरी ब्रूक संभालेंगे, जबकि सबसे बड़ी खबर यह है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे. इंग्लैंड ने अनुभवी बल्लेबाजों और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के साथ मजबूत संयोजन तैयार किया है.
Our XI is IN! 🦁
— England Cricket (@englandcricket) June 30, 2026
Click below to see our team for our series opener with India…
बटलर और फिल सॉल्ट करेंगे पारी की शुरुआत
इंग्लैंड ने अपनी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी सलामी जोड़ी जोस बटलर और फिल सॉल्ट को सौंपी है. दोनों बल्लेबाज तेज शुरुआत दिलाने के लिए जाने जाते हैं और टीम को उम्मीद है कि वे पावरप्ले का पूरा फायदा उठाएंगे. कप्तान हैरी ब्रूक मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे, जहां उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.
आर्चर की गैरमौजूदगी से गेंदबाजी पर असर
स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बाहर होने से इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी को झटका लगा है. हालांकि टीम प्रबंधन ने अन्य गेंदबाजों पर भरोसा जताया है और उम्मीद की जा रही है कि वे भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती देने में सक्षम होंगे. इंग्लैंड ने संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है.
कहां खेला जाएगा यह अहम मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला डरहम के चेस्टर-ले-स्ट्रीट स्थित रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा. यह पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला है और दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी.
पहले टी20 के लिए इंग्लैंड की 11 सदस्यीय टीम
- फिल सॉल्ट
- जोस बटलर (विकेटकीपर)
- हैरी ब्रूक (कप्तान)
- जैकब बेथेल
- टॉम बैंटन
- सैम करन
- विल जैक्स
- लियाम डॉसन
- साकिब महमूद
- आदिल राशिद
- ल्यूक वुड
इसे भी पढ़े- क्या इंग्लैंड सीरीज में होगा डेब्यू? वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का चौंकाने वाला खुलासा
