[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports लॉर्ड्स में बारिश का साया, फिर भी इंग्लैंड की पकड़ मजबूत, सिर्फ 55 रन पर गिरे न्यूजीलैंड के 5 विकेट

लॉर्ड्स में बारिश का साया, फिर भी इंग्लैंड की पकड़ मजबूत, सिर्फ 55 रन पर गिरे न्यूजीलैंड के 5 विकेट

0
लॉर्ड्स में बारिश का साया, फिर भी इंग्लैंड की पकड़ मजबूत, सिर्फ 55 रन पर गिरे न्यूजीलैंड के 5 विकेट
विकेट के बाद खुशी मानाते हुए(फोटो सोशल मीडिया)

ENG VS NZ 1st Test day 3: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन 10 ओवर से भी कम का मुकाबला मुमकिन हो पाया, लेकिन उतने ही समय में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के दो बेहद महत्वपूर्ण विकेट झटक कर मेहमान टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया है. 254 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम दूसरी पारी में महज 55 रनों पर अपने 5 बड़े विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है.

लॉर्ड्स में बारिश का खलल और खराब मौसम से रुका रहा खेल

शनिवार को मैच का तीसरा दिन पूरी तरह से मौसम के मिजाज पर निर्भर रहा. सुबह से ही लगातार हो रही तेज बारिश के कारण खेल अपने तय समय पर शुरू नहीं हो सका और मैच का पहला सत्र पूरी तरह से धुल गया. जब अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद खेल शुरू कराया, तो यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी. महज 11 गेंदें फेंके जाने के बाद फिर से बारिश की बूंदें आ गईं और खेल को दोबारा रोकना पड़ा.  इसके बाद करीब आधा घंटा के इंतजार के बाद मैच फिर शुरू हुआ, लेकिन दोपहर आई अंतिम तेज बारिश के बाद अंपायरों ने दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी.

ओली रॉबिन्सन का दूसरा पलटवार रवींद्र और मिचेल को भेजा पवेलियन

लॉर्ड्स की इस मैदान पर गेंदबाजों के लिए मदद अभी भी कम नहीं हुई है. पिच पर असमान उछाल साफ देखने को मिल रहा है, जहां कुछ गेंदें अचानक अतिरिक्त उछाल ले रही हैं, तो कुछ बहुत नीचे रह जा रही हैं. वापसी कर रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने इस विकेट का पूरा फायदा उठाया. शानदार फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र पिच की असमान उछाल के सामने बेबस नजर आए. रॉबिन्सन ने एक ऐसी लेंथ गेंद डाली जो उम्मीद से बहुत नीचे रही और रवींद्र का डिफेंस भेदते हुए सीधे स्टंप्स में जा घुसी, रवींद्र केवल 8 रन बनाकर बोल्ड हुए. रचिन को आउट करने के बाद रॉबिन्सन रुके नहीं, अपने अगले ही ओवर में उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज डैरिल मिचेल को एक शानदार इन-स्विंगर पर चकमा दिया और गेंद सीधे उनके पैड्स पर जा टकराई. मिचेल बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू  होकर पवेलियन लौट गए. एक छोर पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 19 रनों पर टिके हुए हैं और उन्होंने मुश्किल समय में कुछ बेहतरीन शॉट्स खेले. दूसरे छोर पर विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल 2 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.

199 रन या 5 विकेट लॉर्ड्स में कौन मारेगा बाजी

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इस रोमांचक टेस्ट मैच का पलड़ा पूरी तरह से इंग्लैंड के पक्ष में झुक चुका है. न्यूजीलैंड को यह टेस्ट जीतने के लिए अभी भी 199 रनों की दरकार है, जो इस टूटती हुई और असमान उछाल वाली पिच पर नामुमकिन सा नजर आता है. वहीं दूसरी ओर, मेजबान इंग्लैंड इस मुकाबले को अपने नाम करने से महज 5 विकेट दूर है.

ये भी पढ़ें : फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा नेमार का ‘द लास्ट डांस’? ब्राजीलियाई स्टार के कमेंट से बवाल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel