[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports 7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रचा इतिहास

7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रचा इतिहास

0
7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम जीत के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड ने 7 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया और 7वीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन का लक्ष्य दिया था. जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में हासिल कर लिया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. एमी जोंस 6 और डैनी व्याट-हॉज 8 रन बनाकर आउट हो गई. 32 के स्कोर पर इंग्लैंड ने दोनों ओपनर को गंवा दिया. उसके बाद नैट साइवर ब्रंट और एलिस कैप्सी ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 67 के स्कोर पर 23 रन बनाकर कैप्सी पवेलियन लौट गई. कैप्सी के बाद हेदर नाइट भी 2 रन बनाकर आउट हो गई.

नैट साइवर ब्रंट का अर्धशतक

एक छोर पर साइवर ब्रंट टिकी रही और उनके फ्रेया केंप का साथ मिला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. इस दौरान ब्रंट ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया. ब्रंट ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की पारी खेली. वहीं फ्रेया केंप ने 24 गेंद पर 44 रन की पारी खेली और टीम को 150 रन तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए लुसी हैमिल्टन ने 1, किम गार्थ ने 1, सोफी मोलिनक्स ने 1 और सदरलैंड ने 1 विकेट चटकाए.

ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत

151 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को पहला झटका 17 के स्कोर पर लगा. जॉर्जिया वोल 9 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. दोनों ने पहले पावरप्ले में ही इंग्लैंड को मैच से दूर कर दिया.

बेथ मूनी की पारी से जीता ऑस्ट्रेलिया

बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. इस दौरान मूनी ने अपना अर्धशतक पूरा किया. हालांकि, 48 के स्कोर पर लिचफील्ड पवेलियन लौट गई. तब तक यह मैच इंग्लैंड की पकड़ से काफी दूर हो गया. बेथ मूनी 64 रनों की पारी खेलकर आउट हो गई. अंत में एलिस पेरी ने 13 और एश्ले गार्डनर ने 3 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. इंग्लैंड के लिए चार्लोट डीन ने 1, लॉरेन बेल ने 1 और एक्लेस्टोन ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: डैनी व्याट-हॉज ने रचा इतिहास, महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी

Previous article संविधान आम जनमानस की सुरक्षा का सबसे विश्वसनीय दस्तावेज, राज्य स्तरीय संगोष्ठी में बोले वक्ता
Next article Data Science में करियर बनाना चाहते हैं? पहले जान लें ये 7 जरूरी स्किल्स
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel