[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports फीफा वर्ल्ड कप: 92 साल का इंतजार खत्म, पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर राउंड-16 में पहुंचा मिस्र

फीफा वर्ल्ड कप: 92 साल का इंतजार खत्म, पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर राउंड-16 में पहुंचा मिस्र

0
फीफा वर्ल्ड कप: 92 साल का इंतजार खत्म, पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर राउंड-16 में पहुंचा मिस्र
गोल करते हुए मिस्त्र के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)

Egypt Beat Australia: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर 92 साल बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ. जहां मिस्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से मात दी.

मिस्त्र को इमाम अशूर ने 13वें मिनट पर दिलाई बढ़त

मिस्र ने मैच की शानदार शुरुआत की थी. 13वें मिनट में मिडफील्डर इमाम अशूर ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. शुरुआती बढ़त मिलने के बाद मिस्र ने अनुशासित खेल दिखाया और पहले हाफ के अंत तक अपनी बढ़त कायम रखी. ऑस्ट्रेलिया ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन उसे कोई बड़ी सफलता नहीं मिली.

55वें मिनट पर ऑस्ट्रेलिया को मिला किस्मत का साथ

दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया को किस्मत का साथ मिला. 55वें मिनट में मिस्र के डिफेंडर मोहामेद हानी ने गेंद को क्लियर करने की कोशिश में आत्मघाती गोल कर दिया, जिससे स्कोर 1-1 हो गया. इसके बाद दोनों टीमों ने जीत के लिए प्रयास किए, लेकिन कोई भी निर्णायक गोल नहीं कर सकी. इसके बाद मैच 30 मिनट के अतिरिक्त समय में पहुंचा, लेकिन वहां भी दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं. आखिरकार मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ.

शूटआउट से हुआ मैच का फैसला

मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ, जहां मिस्र के खिलाड़ियों ने दबाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4-2 से जीत अपने नाम किया. मिस्र की ओर से मोहम्मद सलाह, रमय राबिया, महमूद साबेर और होसाम अब्देलमगीद ने अपनी पेनल्टी को गोल में बदला. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से जैक्सन इरविन और आवर माबिल सफल रहे, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी.

1934 के बाद पहली बार राउंड-16 में पहुंची मिस्त्र की टीम

इस जीत के साथ मिस्र ने इतिहास रच दिया. टीम 1934 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में पहुंची है. पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हराकर मिस्र ने 92 साल पुराने इंतजार को खत्म किया. मोहम्मद सलाह की अगुआई वाली टीम अब विश्व कप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को और आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें: ‘यह मुकाबला उसी के लिए जीता’, डियोगो जोटा को याद कर रो पड़े रोनाल्डो; VIDEO

Previous article Alpha Movie Review:बेदम कहानी ने आलिया भट्ट के दमदार एक्शन और एटीट्यूड का निकाला दम
Next article घर से निकलने से पहले पढ़ें 4 जुलाई 2026 का पंचांग, जानें यात्रा का शुभ उपाय
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel