[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports USA स्टार बालोगुन के लिए ट्रंप बने ढाल, फीफा ने हटाई निलंबन की तलवार; VIDEO

USA स्टार बालोगुन के लिए ट्रंप बने ढाल, फीफा ने हटाई निलंबन की तलवार; VIDEO

0
USA स्टार बालोगुन के लिए ट्रंप बने ढाल, फीफा ने हटाई निलंबन की तलवार; VIDEO
रेड कार्ड मिलने के बाद बालोगुन के समर्थन में उतरे डोनाल्ड ट्रंप (फोटो-सोशल मीडिया/AI)

Donald Trump FIFA Review: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अमेरिका के स्टार स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन को मिले रेड कार्ड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुलकर उनके समर्थन में उतर आए हैं. ट्रंप ने कहा कि बालोगुन अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें अगले मैच से बाहर करना पूरी तरह अनुचित है.

‘मुझे नहीं पता था रेड कार्ड का मतलब क्या होता है’

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ट्रंप ने कहा कि जब उन्हें बताया गया कि रेड कार्ड मिलने के बाद खिलाड़ी अगले मैच में नहीं खेल सकता, तो उन्हें यह फैसला बेहद अन्यायपूर्ण लगा. उन्होंने कहा, “बालोगुन हमारा सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है. उसे रेड कार्ड मिला. मुझे पहले नहीं पता था कि इसका मतलब क्या होता है, लेकिन बाद में पता चला कि वह अगला मैच नहीं खेल पाएगा.”

अगले मैच की सजा पर उठाए सवाल

मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि यह फाउल नहीं था, बल्कि दो खिलाड़ी पूरी रफ्तार से दौड़ते हुए आपस में टकरा गए थे. उन्होंने रेफरी के फैसले को संदिग्ध बताते हुए कहा कि बालोगुन ने कुछ भी गलत नहीं किया था और वह अमेरिकी टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुलासा किया कि उन्होंने इस मामले को लेकर फीफा से संपर्क किया और फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया. ट्रंप ने कहा कि मैंने फीफा से इस फैसले की समीक्षा करने के लिए कहा. ट्रंप ने सवाल उठाते हुए कहा कि किसी खिलाड़ी को उस मैच के लिए कैसे दंडित किया जा सकता है जो अभी खेला ही नहीं गया है. उन्होंने कहा, “यह बहुत अनुचित है. आप किसी खिलाड़ी को ऐसे मैच के लिए कैसे सजा दे सकते हैं जो अभी हुआ ही नहीं है?”

बालोगुन अमेरिका के लिए रहे हैं अहम खिलाड़ी

25 वर्षीय फोलारिन बालोगुन इस वर्ल्ड कप में अमेरिका के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं. उनकी गति, गोल करने की क्षमता और आक्रमण में मौजूदगी अमेरिकी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. ऐसे में उनके संभावित निलंबन ने टीम की चिंताएं बढ़ा दी थीं.

बेल्जियम के खिलाफ खेल सकेंगे बालोगुन

फीफा के फैसले के बाद 25 वर्षीय स्ट्राइकर अब सोमवार को सिएटल स्टेडियम में बेल्जियम के खिलाफ होने वाले राउंड ऑफ-16 मुकाबले में खेल सकेंगे. बालोगुन इस टूर्नामेंट में अब तक तीन गोल कर चुके हैं और अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं. उनकी उपलब्धता अमेरिकी कोच मौरिसियो पोचेटिनो के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.

बेल्जियम फुटबॉल संघ ने जताई नाराजगी

फीफा के इस फैसले का बेल्जियम फुटबॉल संघ (RBFA) ने कड़ा विरोध किया है. संघ ने अपने बयान में कहा कि वह अमेरिका-बेल्जियम मैच से पहले बालोगुन को खेलने की अनुमति दिए जाने के फैसले से हैरान है और अपने हितों की रक्षा के लिए सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है.

टेड क्रूज ने भी ट्रंप का किया समर्थन

अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज ने भी ट्रंप के हस्तक्षेप की सराहना की. उन्होंने रेड कार्ड को ‘बेतुका’ बताते हुए कहा कि ट्रंप ने शानदार काम किया है और अमेरिका के हितों की रक्षा की है. अब यह मामला सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रह गया है. फीफा के फैसले ने वर्ल्ड कप के बीच खेल, राजनीति और नियमों की निष्पक्षता पर नई बहस छेड़ दी है.

यह भी पढ़ें: फीफा का यू-टर्न, डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री के बाद फोलारिन बालोगुन का रेड कार्ड रद्द

Previous article मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
Next article ई-रिक्शा पर गर्भवती ने दिया बेटे को जन्म, स्ट्रेचर तक नहीं मिला, रैंप से पैदल पहुंची प्रसव वार्ड
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel