[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar WPL 2023: यूपी वारियर्स ने दीप्ति शर्मा को बनाया उप कप्तान, 2.6 करोड़ रुपये में किया है टीम में शामिल

WPL 2023: यूपी वारियर्स ने दीप्ति शर्मा को बनाया उप कप्तान, 2.6 करोड़ रुपये में किया है टीम में शामिल

0
WPL 2023: यूपी वारियर्स ने दीप्ति शर्मा को बनाया उप कप्तान, 2.6 करोड़ रुपये में किया है टीम में शामिल

लखनऊ : भारत की टॉप आलराउंडर दीप्ति शर्मा को आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए यूपी वॉरियर्स ने टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया है. इस 25 साल की खिलाड़ी को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये की बोली के साथ टीम से जोड़ा था. भारतीय महिला टीम की एक प्रमुख सदस्य दीप्ति देश की उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिसके पास विदेशों की फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव है.

एलिसा हिली हैं यूपी की कप्तान

दीप्ति शर्मा ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, हमें उम्मीद है कि कप्तान एलिसा हीली और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ हम टीम को अच्छी तरह से काम करने और कुछ शानदार क्रिकेट खेलने में मदद कर सकते हैं. उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि डब्ल्यूपीएल में हमारा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश की युवा महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और हम टूर्नामेंट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: WPL 2023: दीप्ति शर्मा नहीं, यूपी वॉरियर्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज को बनाया कप्तान, देखें रिकॉर्ड
4 से 26 मार्च तक खेला जायेगा महिला प्रीमियर लीग

महिला प्रीमियर लीग चार से 26 मार्च तक मुंबई के ब्रेबॉर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित की जायेगी. पहले सीजन में, महिला प्रीमियर लीग में कुल 20 लीग मैच और दो प्लेऑफ खेले जायेंगे, जो 23 दिनों तक चलेंगे. महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जायेगा.

मुंबई इंडियंस की महिला टीम का अभ्यास शिविर शुरू

मुंबई इंडियंस की टीम ने डब्ल्यूपीएल के शुरुआती सत्र से पहले शनिवार को यहां अपना अभ्यास शिविर शुरू किया. टीम ने मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स की देखरेख में पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. एडवर्ड्स ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, यह शानदार रहा. टीम का यहां एक साथ होना बहुत अच्छा है. यह हमारा घरेलू मैदान है और यहां टीम की खिलाड़ियों से मिलकर बहुत अच्छा लगा. मैंने इन खिलाड़ियों के बारे में बहुत कुछ सुन रखा है और आखिर मुझे उन्हें नेट पर अभ्यास करते हुए देखने का मौका मिल गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel