[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Women’s T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका का बदला, ऑस्ट्रेलिया बाहर, फाइनल में मुकाबला किससे

Women’s T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका का बदला, ऑस्ट्रेलिया बाहर, फाइनल में मुकाबला किससे

0
Women’s T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका का बदला, ऑस्ट्रेलिया बाहर, फाइनल में मुकाबला किससे
African batters after winning match. Source: ICC X

Women’s T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने प्लेयर ऑफ द मैच बोश की 74 रन की नाबाद पारी की मदद से 17.2 ओवर में दो विकेट पर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया. बोश ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्के लगाए. आस्ट्रेलियाई टीम का आठवीं बार फाइनल में प्रवेश करने का सपना टूट गया .ऑस्ट्रेलिया ने 2009 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में सभी नौ सत्र में सेमीफाइनल खेले हैं.

2024 Women T20 World Cup
Sa and aus cricketers shaking hands after match. Icc/x

माइटी ऑस्ट्रेलिया का कमजोर प्रदर्शन

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरूआत करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच विकेट पर 134 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दूसरे ओवर में ग्रेस हैरिस के आउट होने से लगा जो खाका की गेंद पर कैच आउट हुईं. विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 44 रन जबकि कप्तान तहलिया मैकग्रा ने 27 रन का योगदान दिया अंत में एलिस पैरी की 23 गेंद में 31 रन की पारी से ऑस्ट्रेलयाई टीम इस स्कोर तक पहुंची.

पिछली हार का हिसाब चुकता

दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआत में सधी हुई गेंदबाजी की लेकिन अंतिम चार ओवर में 40 रन लुटाये. अयाबोंगा खाका ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके. दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हराया है. दोनों टीमों के बीच 2023 विश्वकप का फाइनल भी खेला गया था जिसे आस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीता था. दक्षिण अफ्रीका की जीत में कप्तान लौरा वोलवार्ट की 42 रन और बोश के बीच दूसरे विकेट के लिए बनी 65 गेंद में 96 रन की आक्रामक साझेदार ने अहम भूमिका निभाई.

2024 Icc Women T20 World Cup
Moments of joy right after entering into the finals. Source: icc/x

Women’s T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने बृहस्पतिवार को दुबई में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर ICC वीमेंस टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा.

Previous article 2 बीवियां वाले इस यूट्यूबर की गाड़ी का पहाड़ों में हुआ भयानक एक्सीडेंट, बोले- मौत के मुंह से वापस आया, VIDEO
Next article Mosquito Disease : सावधान! इस वक्त काटते हैं मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छर
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel