[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Women’s T20 World Cup: 14 साल बाद न्यूजीलैंड फाइनल में, फाइनल की जंग में प्रोटीज से मुकाबला

Women’s T20 World Cup: 14 साल बाद न्यूजीलैंड फाइनल में, फाइनल की जंग में प्रोटीज से मुकाबला

0
Women’s T20 World Cup: 14 साल बाद न्यूजीलैंड फाइनल में, फाइनल की जंग में प्रोटीज से मुकाबला
NZ team after win over WI. ICC/X

ICC Women’s T20 World Cup के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड कम स्कोर वाले मैच में शुक्रवार को वेस्टइंडीज को हराकर महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया. शारजाह में 18 अक्टूबर स्पिनर एडेन कारसन और एमेलिया केर के शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा. 2009 और 2010 में रनरअप रही न्यूजीलैंड का सामना को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा. फाइनल कल रविवार को दुबई में होगा.

Nz3
Nz batter in action during semifinal. Icc/x

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड टीम ने नौ विकेट पर 128 रन बनाए. ओपनर सूजा बेट्स और प्लिमर ने पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की. लेकिन उसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई. वेस्टइंडीज के लिये हरफनमौला प्रदर्शन करने वाली डोटिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर चार विकेट लिये.

वेस्टइंडीज के लिए डिएंड्रा डोटिन ने 22 गेंद में 33 रन बनाए. डोटिन ने 16वें ओवर में लिया ताहुहू को लगाये तीन आतिशी छक्के. अंतिम में जैदा जेम्स ने 14 रन बनाए, लेकिन वह नाकाफी रहा. कीवी ऑफ स्पिनर कारसन ने 29 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि केर ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट चटकाये जिसमें डोटिन का कीमती विकेट भी शामिल था. लो स्कोरिंग मैच में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 120 रन ही बना सकी.

Wi
Emotional wi players after loss in semi final. Icc/x

अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज को 15 रन की जरूरत थी, लेकिन बेट्स ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए सिर्फ सात ही रन दिये. कीवी कप्तान सोफी डेवाइन, बेट्स और ताहुहू का यह आखिरी टी20 टूर्नामेंट हो सकता है और वे इसे जीत के साथ यादगार बनाना चाहेंगी.

Nz Vs Wi
Sa and nz captains during pre tournament photo session. Icc/x

Women’s T20 World Cup: इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने बृहस्पतिवार को दुबई में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया था. अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से होगा.

Previous article Jharkhand Assembly Election 2024: 2005 के बाद पलामू प्रमंडल में राजद व जदयू का दबदबा खत्म
Next article Bihar News: कश्मीर में बिहार के युवक की हत्या, आतंकियों ने जासूस समझकर मौत के घाट उतारा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel