[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का बुरा हाल, पहले श्रीलंका ने धोया; अब 11वें नंबर की टीम ने दिखाई औकात

महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का बुरा हाल, पहले श्रीलंका ने धोया; अब 11वें नंबर की टीम ने दिखाई औकात

0
महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का बुरा हाल, पहले श्रीलंका ने धोया; अब 11वें नंबर की टीम ने दिखाई औकात
पाकिस्तान महिला टीम को स्कॉटलैंड से मिली हार (फोटो-सोशल मीडिया)

Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से हो रही है. वर्ल्ड कप वार्म-अप मुकाबले में ही पाकिस्तान महिला टीम की पोल खुल गई. 9 जून को खेले गए वार्म-अप मुकाबले में स्कॉटलैंड की महिला टीम ने पाकिस्तान को 41 रनों से हराया. बारिश प्रभावित मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 187 रन बनाए. बारिश के बाद पाकिस्तान को जीत के लिए 9 ओवर में 104 रन का लक्ष्य मिला. पाकिस्तान की टीम 5 विकेट पर 62 रन ही बना सकी.

पाकिस्तान महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, यह फैसला पाकिस्तान को रास नहीं आया. स्कॉटलैंड के लिए डार्सी कार्टर ने 45 और कैथरीन फ्रेजर ने 19 रनों की पारी खेली. पहले विकेट के लिए दोनों ने 41 रन की साझेदारी की. उसके बाद कार्टर ने ब्रायस के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की. कार्टर के आउट होने के बाद सारा ब्रायस (1) और मेगन मैक्कॉल (7) सस्ते में आउट हो गई.

कैथरीन ब्रायस की ताबड़तोड़ पारी

इस बीच कप्तान कैथरीन ब्रायस एक छोर पर टिकी रही और अपना अर्धशतक पूरा किया. अर्धशतक के बाद ब्रायस ने तेजी से रन बटोरना शुरू किया. ब्रायस ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 94 रन की पारी खेली. ब्रायस की पारी के बदौलत स्कॉटलैंड की टीम 187 रन बनाई. पाकिस्तान ने छह गेंदबाज आजमाई लेकिन सादिया ही ऐसी रही जिन्होंने आठ से कम की इकॉनमी के साथ बॉलिंग की. कप्तान फातिमा सना ने चार ओवर में 40 रन खर्च किए.

पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी

बारिश के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम कुछ खास नहीं कर सकी. मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए. हालांकि, इस दौरान पाकिस्तान की टीम कभी लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करती भी नहीं दिखी. स्कॉटलैंड की तरफ से रेचल स्लेटर ने दो ओवर में 11 रन देते हुए दो शिकार किए.

वार्म-अप पाकिस्तान को मिली दूसरी हार

पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप से पहले वॉर्म अप मैचों में यह दूसरी हार रही. उसे पहले अभ्यास मैच में श्रीलंका ने नौ विकेट से मात दी थी. उस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने आठ विकेट पर 168 रन का स्कोर बनाया. श्रीलंका ने आठ गेंद पहले ही इसे हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक, यहां देखें टूर्नामेंट इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीतें

Previous article दो महिला सहित तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, नौ शराबी भी धराये
Next article अरवल एसपी का जनता दरबार: सुनीं लोगों की समस्याएं, पुलिस अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel