[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket भारत ने पाक को 8 विकेट से हराया, वृंदा के तूफान में उड़ा पाकिस्तान

भारत ने पाक को 8 विकेट से हराया, वृंदा के तूफान में उड़ा पाकिस्तान

0
भारत ने पाक को 8 विकेट से हराया, वृंदा के तूफान में उड़ा पाकिस्तान
महिला राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए बनाम पाकिस्तान ए

Womens Rising Stars Asia Cup: एसीसी वूमेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 (ACC Women’s Rising Stars Asia Cup 2026) में इंडिया ए ने पाकिस्तान ए (India A vs Pakistan A) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है. बैंकॉक में खेले गए इस मुकाबले में वृंदा दिनेश (Vrinda Dinesh) ने बल्ले से तबाही मचाते हुए टीम को एकतरफा जीत दिलाई. इससे पहले टीम इंडिया को अपने पहले ही मैच में यूएई के हाथों हैरान करने वाली हार मिली थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने जबरदस्त वापसी की. भारतीय टीम ने 93 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 10.1 ओवर में हासिल कर लिया और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की.

वृंदा दिनेश का शानदार अर्धशतक

वृंदा दिनेश ने इस मैच में कमाल की बैटिंग की. उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए. वृंदा ने सिर्फ 29 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 55 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 12 शानदार चौके लगाए. वृंदा का आक्रामक अंदाज ऐसा था कि उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में ही पूरा कर लिया था. जब वो 50 रन के आंकड़े पर पहुंची तब तक उनके बल्ले से 11 चौके निकल चुके थे. उनकी इस तेज तर्रार पारी की बदौलत ही इंडिया ने टारगेट को बहुत जल्दी हासिल कर लिया.

पहली गेंद पर विकेट गिरने के बाद संभली पारी

पाकिस्तान के 93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी. पारी की पहली ही गेंद पर ओपनर हुमैरा काजी आउट हो गई. उन्हें पाकिस्तान की बॉलर वहीदा ने पवेलियन भेज दिया. हालांकि इस शुरुआती झटके का असर बाकी बैटर पर नहीं दिखा. वृंदा और अनुष्का ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. अनुष्का ने भी टिक कर बैटिंग की और 26 गेंदों पर 24 रन बनाए. उन्होंने वृंदा का अच्छा साथ दिया.

सिर्फ 10.1 ओवर में ही हासिल किया लक्ष्य

इंडिया ए के बैटर इतने आक्रामक मूड में थे कि उन्होंने मैच को जल्द से जल्द खत्म कर दिया. टीम ने 9वें ओवर में ही 2 विकेट खोकर 81 रन बना लिए थे. उस समय टीम जीत से सिर्फ 13 रन दूर थी. अनुष्का को पाकिस्तान की बॉलर मोमिना ने आउट किया, लेकिन तब तक इंडिया जीत के करीब पहुंच चुका था. अंत में इंडिया ने 10.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और पाकिस्तान को 8 विकेट से धूल चटा दी. पाकिस्तान की तरफ से वहीदा और मोमिना को 1-1 विकेट मिला.

ये भी पढ़ें-

T20 WC से बाहर हुआ नेपाल, वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से दी मात

भारत-पाक मुकाबले में कैसी हो सकती है प्लेइंग 11, क्या कुलदीप को मिलेगा मौका?

न्यूजीलैंड को लगा झटका, लॉकी फर्ग्यूसन लौटे घर, जानिए क्या है वजह?

Previous article AI Impact Summit: डिजिटल ऐक्सेस, विदेशी मेहमानों के लिए UPI और Zepto-Swiggy की खास सर्विस
Next article भगवानपुर शिवालय में अखंड मानस पाठ का आयोजन
Avatar Of Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel