[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket T-20 Cricket : रोहित शर्मा, विराट कोहली की जगह कौन लेगा? ये नाम रेस में सबसे आगे

T-20 Cricket : रोहित शर्मा, विराट कोहली की जगह कौन लेगा? ये नाम रेस में सबसे आगे

0
T-20 Cricket : रोहित शर्मा, विराट कोहली की जगह कौन लेगा? ये नाम रेस में सबसे आगे

T-20 Cricket : विराट कोहली, रोहित शर्मा के बाद रविंद्र जडेजा ने टी20 से संन्यास ले लिया है. इस खबर से क्रिकेट फैंस के बीच कुछ मायूसी छा गई है. अब सवाल उठ रहा है कि इनकी जगह कौन मैदान में नजर आएगा? भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) अब इस फॉर्मेट में नया कप्तान तलाशने में जुट गई है. दावेदारों में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ-साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम सबसे आगे हैं. इनके अलावा सूर्यकुमार यादव भी रेस में बताए जा रहे हैं.

कौन हो सकता है अब ओपनर?

टी20 फॉर्मेट में ओपनिंग शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के संभालने की संभावना व्यक्त की जा रही है. इनके अलावा तीसरे प्लेयर का नाम ऋतुराज गायकवाड़ का सामने आ रहा है. लेकिन यह बात भी अलग है कि किसी प्लेयर के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा की कमी पूरी करना आसान नहीं है.

रवींद्र जडेजा की जगह कौन ले सकता है ?

रवींद्र जडेजा के बाद इंडियन क्रिकेट टीम को अब एक स्पिन ऑलराउंडर की तलाश होगी जो उनकी कमी को पूरा कर सके. अक्षर पटेल के रूप में एक शानदार स्पिन ऑलराउंडर का ऑपशन नजर आ रहा है, जिन्होंने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल में अक्षर को 5वें नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा था, जिन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की.

Read Also : T20 World Cup 2024: धोनी की धड़कन हो गई थी तेज, वर्ल्ड कप जीतने पर कहा- जन्मदिन के गिफ्ट के लिए थैंक्स

भारतीय क्रिकेट में एक युग का अंत

विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के टी20 से संन्यास लेने से भारतीय क्रिकेट में एक युग का अंत हो गया. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा और कोहली कोहली के पदचिन्हों पर चलते हुए जडेजा ने भी इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी.

Previous article Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: सीरियल में इस किरदार की हुई एंट्री, अनुपमा शो से है कनेक्शन
Next article Rules Change: 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड पेमेंट और बैंक खाता समेत बदल गए 5 नियम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel