[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket ‘फोन पकड़ने से पहले…’, बेस्ट फ्रेंड से मिलीं अनाया बांगर, सरफराज और मुशीर के साथ शेयर की बचपन की यादें

‘फोन पकड़ने से पहले…’, बेस्ट फ्रेंड से मिलीं अनाया बांगर, सरफराज और मुशीर के साथ शेयर की बचपन की यादें

0
‘फोन पकड़ने से पहले…’, बेस्ट फ्रेंड से मिलीं अनाया बांगर, सरफराज और मुशीर के साथ शेयर की बचपन की यादें

Anaya Bangar with Sarfaraz Khan and his Family: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजयबांगर की बेटी अनायाबांगर ने मंगलवार को अपने बचपन के दोस्त सरफराज खान से मुलाकात की. अनाया और सरफराज ने मुंबई में एक साथ क्रिकेट खेलते हुए बचपन बिताया है. अनाया ने सरफराज के परिवार के साथ समय बिताया और भारत के टेस्ट क्रिकेटर के छोटे बेटे रोमाना जहूर की कुछ प्यारी तस्वीरें और एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. 26 दिसंबर 2000 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मीं अनाया का क्रिकेट के प्रति उनका जुनून बचपन से ही था और उन्होंने अपने क्रिकेटिंग सफर की शुरुआत मुंबई के प्रसिद्ध क्लब ‘इस्लाम जिमखाना’ से की. यहीं पर उन्होंने सरफराज और मुशीर के साथ क्रिकेट के गुर सीखे थे. 

25 वर्षीय अनाया ने पिछले साल सार्वजनिक रूप से अपना ट्रांजिशन साझा किया था. वे हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के बाद अपनी नई पहचान के साथ सामने आई हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की संतान अनाया पहले आर्यन बांगर के नाम से जानी जाती थीं. अनाया ने इंस्टाग्राम पर सरफराज के पिता नौशाद, भाई मोइन और उनके छोटे बेटे के साथ तस्वीरें शेयर कीं. अनाया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,  “हमने फोन पकड़ने से पहले बल्ला पकड़ा था. शुरुआत से ही दोस्त. मुशीर खान तुम्हें बहुत मिस किया.” सरफराज का छोटा भाई मुशीर खान इस समय आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं. Anaya Bangar with Sarfaraz Khan and Musheer Khan.

सरफराज ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अनाया के साथ मुलाकात की खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, “आज का दिन बहुत खास है. एक साल हो गया जब हमने थार खरीदी थी. उसे मॉडिफाई भी किया. और आज का दिन इसलिए और खास है क्योंकि मैं अपनी सबसे अच्छी दोस्त अनाया बांगर से तीन साल बाद मिल रहा हूं.”

हाल ही में अनाया ने अपने ट्रांजिशन के बाद पेशेवर क्रिकेट खेलने की उम्मीदों को लेकर सामने आईं चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे समाज की सोच और क्रिकेट प्रणाली ने उन्हें हाशिए पर ला दिया. अनाया ने ‘ललनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मेरे पापा सिर्फ यह सच कह रहे थे कि क्रिकेट में अब मेरे लिए कोई जगह नहीं है. इसलिए मैंने तय किया कि अब मुझे खुद के लिए खड़ा होना होगा.” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने आत्महत्या तक के बारे में सोचा. अनाया ने कहा, “मुझे आत्महत्या जैसे ख्याल आने लगे थे, क्योंकि मुझे लगने लगा था कि पूरी दुनिया मेरे खिलाफ है.” हालांकि उनका परिवार उनके साथ खड़ा रहा, लेकिन सामाजिक और क्रिकेट सिस्टम से उन्हें कोई सहारा नहीं मिला.

Image 94
अनाया बांगर सरफराज खान के साथ. इमेज- अनाया बांगर (इंस्टाग्राम)

इसी इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ क्रिकेटरों ने आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं और कई मौकों पर उन्हें अपशब्द कहे गए. अनाया ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा, “कुछ क्रिकेटरों ने मुझे बिना किसी बात के न्यूड तस्वीरें भेजीं. एक व्यक्ति सबके सामने मुझे गालियां देता था और फिर अकेले में आकर मेरी तस्वीरें मांगता था. एक बार जब मैं भारत में थी, मैंने एक पुराने क्रिकेटर को अपनी स्थिति बताई, तो उसने कहा. ‘चलो कार में चलते हैं, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं.’”

अनाया का मुंबई से यूके तक का सफर

अनाया ने अपनी स्कूली पढ़ाई डॉन बॉस्को हाई स्कूल, माटुंगा से पूरी की और बाद में रिजवी कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया. अनाया का क्रिकेट करियर सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं रहा, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने खेल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के लीसेस्टरशायर में ‘हिंकले क्रिकेट क्लब’ की ओर से भी प्रतिनिधित्व किया. वर्ष 2023 में अनाया ने अपनी असली पहचान को अपनाने का साहसिक फैसला लिया और हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी व जेंडर-एफर्मिंग सर्जरी के जरिए ट्रांसजेंडर महिला बनने की प्रक्रिया पूरी की. वर्तमान में वे यूके के मैनचेस्टर शहर में रह रही हैं और एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में सक्रिय हैं, जहां वे इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी यात्रा साझा करती हैं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं. 

वेंकटेश अय्यर के विकेट पर गिल का आक्रामक जश्न, कमेंटेटर्स भी हैरान, खुद बताया- क्यों दिखाया ये अंदाज, देखें Video

‘इसमें कोई ढिलाई नहीं हो सकती’, कप्तान रोहित शर्मा को मिली सख्त हिदायत, सोच समझ कर करें फैसला

वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, धोनी से मिले तो पैर छूकर लिया आशीर्वाद, देखें Video

Previous article मूलांक 1 वालों के लिए शुभ-अशुभ रत्न, जानें कौन सा रत्न लाए भाग्य
Next article Ex-DGP Murder : गूगल सर्च करके पूर्व डीजीपी को मारा पत्नी ने, हुआ बड़ा खुलासा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel