[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket जडेजा-सुंदर के सामने बेन स्टोक्स ने दिखाए तेवर, तो फिर ऐसे तोड़ा गया गुरूर, हाथ मिलाने को तरस गए हैरी

जडेजा-सुंदर के सामने बेन स्टोक्स ने दिखाए तेवर, तो फिर ऐसे तोड़ा गया गुरूर, हाथ मिलाने को तरस गए हैरी

0
जडेजा-सुंदर के सामने बेन स्टोक्स ने दिखाए तेवर, तो फिर ऐसे तोड़ा गया गुरूर, हाथ मिलाने को तरस गए हैरी
Washington Sundar ignores Harry Brook Handshake. Image: X

Washington Sundar ignores Harry Brook Handshake: हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में मिली हार के झटकों के बाद भारत एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में सीरीज हार की कगार पर खड़ा था, लेकिन मैनचेस्टर में बल्लेबाजों के अद्भुत प्रदर्शन ने मेहमान टीम को सीरीज में बनाए रखा. एक समय जब भारत पर रनों का पहाड़ टूट पड़ा था और हार तय लग रही थी, तब भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में पूरे पांच सेशन तक बल्लेबाजी की और इंग्लैंड को जीत से महरूम कर दिया. हालांकि, इस बहादुरी भरे ड्रॉ के बाद चर्चा मैच के नतीजे की बजाय “नो-हैंडशेक” विवाद पर ज्यादा रही.

दरअसल ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा व वॉशिंगटन सुंदर की शतकीय पारियों ने भारत को हार की दहलीज से निकालकर मुकाबला ड्रॉ कराने में मदद की. हालांकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स मैच को और पहले समाप्त करवाना चाहते थे, लेकिन भारत के दोनों स्पिनर ऑलराउंडर्स ने ऐसा करने से मना कर दिया. दरअसल इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स 139वें ओवर की शुरुआत में जडेजा और सुंदर के पास ड्रा के लिए हाथ मिलाने आए, लेकिन उस समय 89 और 80 रन पर नाबाद दोनों बल्लेबाज टस से मस नहीं हुए. 

Cricket 2025 07 28T112805.262
जडेजा-सुंदर के सामने बेन स्टोक्स ने दिखाए तेवर.

भारतीय ड्रेसिंग रूम से गिल यह नजारा देख रहे थे. स्टोक्स नहीं चाहते थे कि उनके थके हुए गेंदबाजों पर और ज्यादा दबाव पड़े, इसलिए उन्होंने ड्रॉ का प्रस्ताव दिया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाज अपने शतकों के करीब पहुंच चुके थे और शायद इसी वजह से उन्होंने प्रस्ताव को अनदेखा किया, जिससे मैदान पर गरमागरम माहौल बन गया. इसके बाद गुस्से से लाल टमाटर बने बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रुक को गेंदबाजी के लिए लगाया ताकि वे जल्द से जल्द शतक पूरा कर सकें. 

एक ओवर बाद, जडेजा ने ब्रुक की गेंद पर छक्का मारकर अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया. इंग्लैंड को लगा कि भारत अब ड्रा के लिए तैयार है, इसलिए हैरी ब्रुक सुंदर से हाथ मिलाने आए, लेकिन सुंदर ने उन्हें अनदेखा कर दिया और जडेजा के साथ जोशीले अंदाज में जश्न मनाया. भारतीय ड्रेसिंग रूम भी खुशी से झूम उठा. इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

इसके दो ओवर बाद वॉशिंगटन सुंदर ने भी अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया, जिसके बाद दोनों टीमों ने अंततः हाथ मिलाकर मुकाबले को ड्रॉ स्वीकार कर लिया. इससे पहले, भारत ने दूसरी पारी की बेहद खराब शुरुआत की थी जब शनिवार को लंच से पहले यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को क्रिस वोक्स ने लगातार गेंदों पर आउट कर दिया और स्कोर बिना रन के 2 विकेट हो गया. इंग्लैंड को लगा कि वो सीरीज यहीं खत्म कर देंगे, लेकिन गिल और राहुल ने तीसरे विकेट के लिए 188 रन जोड़कर टीम को संभाला.

भारत ने चौथे दिन के बाकी समय में कोई विकेट नहीं गंवाया और यह जोड़ी रविवार सुबह तक डटी रही. हालांकि एक समय कुछ जल्दी विकेट गिरने से इंग्लैंड को फिर उम्मीद जगी, लेकिन जडेजा और सुंदर की साझेदारी ने एक बार फिर उनकी राह रोक दी. अब सीरीज का फाइनल मुकाबला 31 जुलाई से ओवल में खेला जाएगा. फिलहाल इंग्लैंड 2-1 से आगे है. भारत को सीरीज को ड्रॉ करवाने के लिए अगला मुकाबला किसी भी हालत में जीतना होगा. 

ये भी पढ़ें:-

पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया में होंगे चार बदलाव! बुमराह-पंत के साथ ये दो भी आउट, देखें संभावित प्लेइंग XI

क्या जसप्रीत बुमराह अंतिम टेस्ट मैच खेलेंगे? गौतम गंभीर ने दिया ताजा अपडेट

‘हकदार नहीं?’ अंग्रेज पत्रकार के सवाल पर भड़क गए गौतम गंभीर, बोले- इंग्लैंड का बल्लेबाज…

Previous article JPSC Success Story: पिता नहीं रहे, घर की जमीन बिकी, लेकिन दादी की जिद ने बना दिया अफसर, JPSC में अंकित ने हासिल की 19वीं रैंक
Next article Mehndi Design: पाना है सावन में साजन का प्यार, तो हाथों में रचाएं प्यार भरी मेहंदी 
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel