[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket वानखेड़े स्टेडियम का सुरक्षा मैनेजर ही निकला चोर, लाखों में बेची BCCI की 261 IPL जर्सी

वानखेड़े स्टेडियम का सुरक्षा मैनेजर ही निकला चोर, लाखों में बेची BCCI की 261 IPL जर्सी

0
वानखेड़े स्टेडियम का सुरक्षा मैनेजर ही निकला चोर, लाखों में बेची BCCI की 261 IPL जर्सी
T Shirt Stolen from BCCI Store at Wankhede Stadium. Image: AI Generated.

Wankhede Stadium Security Manager: आईपीएल 2025 एक खुशनुमा माहौल में शुरू हुआ, लेकिन अंत तक आते-आते तमाम विवादों ने लीग में समस्याएं पैदा कर दीं. कभी बारिश से खेल रुका तो कभी युद्ध जैसे हालातों की वजह से. आरसीबी ने पहली बार तो टूर्नामेंट जीता, लेकिन उसके बाद हुई भगदड़ ने इस पर बदनुमा दाग लगा दिया. इस मामले के बाद कई गिरफ्तारियां हुईं, हालांकि यह मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है. इसी बीच एक और गिरफ्तारी की खबर सामने आई है. वानखेड़े स्टेडियम में तैनात एक 43 वर्षीय सुरक्षा मैनेजर को 261 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की जर्सियों की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 

चोरी के इस मामले में इन जर्सियों की कीमत लगभग 6.52 लाख रुपये बताई जा रही है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस ने आरोपी की पहचान फारूक असलम खान के रूप में की है, जो मीरा रोड इलाके का रहने वाला है. उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह जमानत पर बाहर है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 जून को खान ने बीसीसीआई के आधिकारिक मर्चेंडाइज स्टोर से IPL 2025 की जर्सियां चुरा ली थीं. यह स्टोर दक्षिण मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम परिसर में है. इसके बाद आरोपी ने कई जर्सियां ऑनलाइन और हरियाणा के एक डीलर को बेच दीं.

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

चोरी की गई जर्सियों को लेकर यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे खिलाड़ियों के आधिकारिक उपयोग के लिए थीं या पब्लिक मर्चेंडाइज का हिस्सा थीं. बीसीसीआई अधिकारियों द्वारा इस महीने की शुरुआत में किए गए एक ऑडिट के दौरान जर्सी स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई थी. इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पता चला कि 13 जून को, यानी आईपीएल 2025 के खत्म होने के 10 दिन बाद, फारूक असलम खान को स्टोररूम से एक बड़ा कार्डबोर्ड बॉक्स बाहर ले जाते हुए देखा गया. शक के आधार पर जब जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि उसने वानखेड़े स्टेडियम स्थित बीसीसीआई ऑफिस के स्टोररूम से जर्सियों से भरा पूरा कार्टन चुरा लिया था. पुलिस के मुताबिक, हर जर्सी की कीमत लगभग 2,500 रुपये है और कुल चोरी करीब 6.5 लाख रुपये की आंकी गई है.

बीसीसीआई ने पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया था मामला

यह मामला तब सामने आया जब इन्वेंट्री की ऑडिट के दौरान जर्सियों की कमी का पता चला. इसके बाद बीसीसीआई अधिकारियों ने 17 जुलाई को मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस जांच में सामने आया है कि वानखेड़े स्टेडियम के सुरक्षा मैनेजर फारूक असलम खान ने सोशल मीडिया के जरिए डीलर से संपर्क किया और बताया कि ये जर्सियां स्टॉक क्लीयरेंस सेल का हिस्सा हैं, क्योंकि बीसीसीआई कार्यालय में नवीनीकरण का कार्य चल रहा है. पुलिस के अनुसार, डीलर को चोरी की जानकारी नहीं थी. अब तक सिर्फ 50 जर्सियां बरामद हुई हैं. पूछताछ में असलम खान ने माना कि वह यह रकम ऑनलाइन जुए में हार गया. पुलिस अब बैंक रिकॉर्ड खंगाल रही है और डीलर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. बीसीसीआई की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें:-

ये वही है जिसके साथ…, ओवल पिच क्यूरेटर पर भड़के आकाश चोपड़ा, फोटो शेयर कर खोल दी पोल

स्टोक्स ने की गलती; जडेजा और सुंदर को…, मैनचेस्टर में हैंडशेक विवाद पर नाथन लियोन की प्रतिक्रिया

बुमराह नहीं खेलेंगे ओवल टेस्ट, इस वजह से हुआ फैसला, अंतिम टेस्ट में दोहरे झटके के साथ उतरेगा भारत

Previous article देवघर हादसा: पांच बार साथ बाबाधाम जाने की थी मन्नत, पांचवीं ही बनी बिहार के पति-पत्नी के जीवन की आखिरी यात्रा
Next article Birth Date Personality: काम से बनाते हैं अपनी पहचान, जानिए किस तारीख को जन्मे लोग जीत लेते हैं सबका दिल
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel