[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा टीम इंडिया का ऐलान

विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा टीम इंडिया का ऐलान

0
विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा टीम इंडिया का ऐलान
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)

Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी बाकी है. बीसीसीआई ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे के लिए केवल टी20 टीम की घोषणा की थी, जबकि वनडे स्क्वॉड के चयन को फिलहाल टाल दिया गया था. अब खबर है कि चयन समिति अगले कुछ दिनों में बैठक कर वनडे टीम को अंतिम रूप दे सकती है. इसी बीच स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस को लेकर भी अहम अपडेट सामने आया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय वनडे टीम का चयन 21 जून तक किया जा सकता है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 से 19 जुलाई के बीच खेली जाएगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि चयन समिति अगले तीन से चार दिनों में बैठक करेगी, जिसमें इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम पर फैसला लिया जाएगा.

कहां खेले जाएंगे वनडे मुकाबले?

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले बर्मिंघम, कार्डिफ और लॉर्ड्स में खेले जाएंगे. यह दौरा रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि दोनों अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं और यह इंग्लैंड में उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय दौरा भी हो सकता है.

विराट कोहली की फिटनेस पर क्या है ताजा अपडेट?

विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं और उन्होंने अपनी रिहैब प्रक्रिया शुरू कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार वह तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और जल्द ही बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे. अगर उनकी फिटनेस उम्मीद के मुताबिक रहती है तो इंग्लैंड दौरे के लिए उनका चयन लगभग तय माना जा रहा है.

कोहली को आईपीएल 2026 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. इसके चलते उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा. शुरुआत में उनका चयन किया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया.

आखिरी वनडे सीरीज में शानदार रहा था प्रदर्शन

विराट कोहली ने भारत के लिए अपनी पिछली वनडे सीरीज जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी. उस सीरीज में उन्होंने 80 की औसत और 105.26 की स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए थे. वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. इसके अलावा आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली थीं.

यह भी पढ़ें: ‘जेल में आत्महत्या करने वाला था…’ स्पॉट-फिक्सिंग विवाद पर छलका श्रीसंत का दर्द

Previous article बेगूसराय दुष्कर्म मामला: पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे भाकपा माले कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
Next article बिहार BEd CET का रिजल्ट जारी, देखें यूनिवर्सिटी की लिस्ट
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel