[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket रोहित-विराट का वनडे रिटायरमेंट तय! 2027 विश्वकप तो दूर, आगे खेलने के लिए BCCI ने रखी शर्त

रोहित-विराट का वनडे रिटायरमेंट तय! 2027 विश्वकप तो दूर, आगे खेलने के लिए BCCI ने रखी शर्त

0
रोहित-विराट का वनडे रिटायरमेंट तय! 2027 विश्वकप तो दूर, आगे खेलने के लिए BCCI ने रखी शर्त
Virat Kohli

Virat Kohli and Rohit Sharma Retirement from ODI : टी20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली का अब वनडे क्रिकेट से भी रिटायरमेंट हो सकता है. टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं के अनुसार, 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए अब युवाओं को मौका देने का समय आ गया है. 2024 टी-20 विश्व कप जीतने के बाद दोनों खिलाड़ी टी-20 और फिर इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. इंग्लैंड दौरे पर खेलना चाहने के बावजूद बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी में औसत प्रदर्शन के बाद इन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली. दोनों दिग्गजों के संन्यास के बाद शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई. 

अब कयास लगाए जा रहे हैं वनडे टीम को भी युवा नेतृत्व मिल सकता है. इस साल के अंत में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो यह सिर्फ भारतीय क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक युग के अंत के रूप में देखा जाएगा. दैनिक जागरण की एक खबर के मुताबिक बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि अगर रोहित और कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भी वनडे खेलना चाहते हैं, तो उन्हें दिसंबर में होने वाली घरेलू विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी-अपनी राज्य टीमों के लिए खेलना पड़ेगा. ठीक वैसे ही, जैसे टेस्ट संन्यास से पहले रणजी ट्रॉफी के मैच खेलने पड़े थे.

दोनों खिलाड़ियों की उम्र अभी क्रमशः 36 साल और 38 साल है और जब वनडे विश्वकप होगा, तब उनकी आयु 40 के आसपास होगी. ऐसे में यह भी संभव है कि घरेलू लीग में खेलने की इस शर्त के चलते दोनों ऑस्ट्रेलिया सीरीज को ही अपना विदाई दौरा घोषित कर दें.

चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था आखिरी मुकाबला

पिछले 15 सालों में विराट और रोहित ने वनडे क्रिकेट में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. इनके बिना टीम का चेहरा पूरी तरह बदल जाएगा. वनडे में इनका आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी में 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ था. इनके संन्यास के बाद युवा बल्लेबाज टीम में खाली हुई जगह भरने की कोशिश करेंगे. बीसीसीआई पहले से ही नेतृत्व और टीम बैलेंस बनाए रखने के लिए ट्रांजिशन प्लान पर काम कर रहा है.

रोहित का वनडे करियर

रोहित ने 2007 में वनडे डेब्यू किया था और अपने आक्रामक शॉट्स व शतकों के लिए मशहूर हुए. वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने अब तक 273 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11,168 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन है, जो वनडे इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है. 48.76 की औसत और 92.80 की स्ट्राइक रेट के साथ रोहित ने 32 शतक और 58 अर्धशतक जमाए हैं. 

विराट का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन

वहीं, विराट कोहली ने 2008 में पदार्पण कर अपने लगातार प्रदर्शन, लक्ष्य का पीछा करने की क्षमता और शतक लगाने की आदत से नया मानक कायम किया. उनके नाम 302 वनडे मुकाबलों में 14,181 रन बनाए हैं, यह इस फॉर्मेट में किसी भी बल्लेबाज का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. उनका सर्वाधिक स्कोर 183 रन है. 57.88 की शानदार औसत और 93.34 की स्ट्राइक रेट के साथ कोहली ने 51 शतक और 74 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले जाएंगे तीन मैच

अब ऑस्ट्रेलिया दौरा (अक्टूबर 2025) इन दोनों के लिए वनडे करियर का संभावित आखिरी पड़ाव हो सकता है. इस दौरे पर तीन वनडे- पर्थ (19 अक्टूबर), एडिलेड (23 अक्टूबर)और सिडनी (25 अक्टूबर) में खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया में दोनों का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है कोहली ने कई यादगार पारियां खेली हैं, जबकि रोहित ने कई सीरीज में कमाल किया है. विशेषज्ञ मानते हैं कि यह दौरा उनके सुनहरे करियर का परफेक्ट अंत हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-

विराट और स्मिथ नहीं ये हैं ऑलटाइम 5 बल्लेबाज, रिकी पोंटिंग ने बताया, इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट ऑलराउंडर

‘टीम से तब बाहर करूंगा जब…’, गंभीर ने संजू सैमसन को बताया एक नंबर, जिसने बदल दी सारी कहानी

न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को रौंदा, इतने रन से हराकर टेस्ट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की

Previous article Bade Achhe Lagte Hain Naya Season Off Air: सिर्फ 3 महीने में ऑफ-एयर होगा हर्षद चोपड़ा- शिवांगी जोशी का शो? इस वजह से मेकर्स ले सकते हैं बड़ा फैसला
Next article Chanakya Niti: चाणक्य के वो राज, जिनसे बदल सकता है आपका भाग्य
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel