[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket करुण नायर की विदर्भ ने रुतुराज की महाराष्ट्र को हराया, अब फाइनल में इस टीम से होगा मुकबला 

करुण नायर की विदर्भ ने रुतुराज की महाराष्ट्र को हराया, अब फाइनल में इस टीम से होगा मुकबला 

0
करुण नायर की विदर्भ ने रुतुराज की महाराष्ट्र को हराया, अब फाइनल में इस टीम से होगा मुकबला 
विजय हजारे ट्रॉफी: विदर्भ महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में

Vijay Hazare Trophy: विदर्भ के कप्तान करुण नायर का शानदार प्रदर्शन जारी है. लगातार अजेय रहे करुण ने गुरुवार को महाराष्ट्र को हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया. गुजरात के वडोदरा मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में विदर्भ ने महाराष्ट्र को 69 रनों से हराया. विदर्भ की ओर से ध्रुव शोरे और यश राठौड़ के शतक के अलावा फॉर्म में चल रहे करुण नायर के अर्धशतक लगाया. अब फाइनल में  उसका सामना शनिवार को चार बार के चैंपियन कर्नाटक से होगा. 

महाराष्ट्र ने टॉस जीत कर विदर्भ को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. विदर्भ के ओपनर बल्लेबाजों ने रुतुराज गायकवाड़ के निर्णय को पूरी तरह धता बताते हुए पहले विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी कर डाली. ध्रुव शौरी ने 114 रन (120 गेंद, 14 चौक, एक छक्का) और यश राठौड़ ने 116 रन (101 गेंद, 14 चौके, एक छक्का) की शतकीय पारी खेली. इसके अलावा कप्तान करुण नायर के नाबाद 88 रन (44 गेंद, नौ चौके, पांच छकके) की बदौलत विदर्भ ने तीन विकेट के नुकसान पर 380 रन का विशाल स्कोर बना दिया. महाराष्ट्र की ओर से मुकेश चौधरी ने 2 विकेट लिए. 

381 रन के जवाब में महाराष्ट्र की टीम कभी भी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 7 रन बनाकर दर्शन नालकंडे की गेंद पर जीतेश को कैच थमा बैठे. इसके बाद अर्शिन कुलकर्णी और राहुल त्रिपाठी ने उसकी पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन विदर्भ की कसी हुई गेंदबाजी के आगे महाराष्ट्र बेबस नजर आया. कुलकर्णी के 90 रन और अंकित बावने के 50 रन के बावजूद सात विकेट पर 311 रन ही बना सकी. निखिल नाइक ने अंत में 26 गेंद में 49 रन की आक्रामक पारी खेलकर महाराष्ट्र का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया. विदर्भ ने अंतिम सात ओवर में 100 से अधिक रन लुटाए. लेकिन बल्लेबाजों ने टारगेट इतना बड़ा दिया था कि महाराष्ट्र के लिए लक्ष्य अंत तक भारी पड़ा. विदर्भ के लिए तेज गेंदबाज नालकंडे और नचिकेत भूटे ने तीन-तीन विकेट लिए.

करुण नायर के नाम रही है विजय हजारे ट्रॉफी

करुण नायर के लिए यह टूर्नामेंट लाजवाब रहा है. उन्होंने इस दौरान 752 के अविश्वसनीय औसत से 8 मैचों में अपने रनों की संख्या भी 752 तक पहुंचाई है. उनके लिस्ट ए करियर का औसत भी टूर्नामेंट के पहले के 31.74 से बढ़कर 41.34 पर पहुंच गया. उन्होंने 8 मैचों की 7 पारियों में 5 शतक की मदद से 752 रन बनाए. उनके 5 में से 4 शतक लगातार आए हैं. वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी हैं. उनका स्ट्राइक रेट 130 से ज्यादा का रहा. उनका सर्वोच्च स्कोर इस टूर्नामेंट में 163 रन रहा है. नायर सात पारियों में केवल एक बार आउट हुए हैं. अपनी इस दमदार पारी की बदौलत उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के लिए अपना दावा ठोक दिया है. 

7 पारियों में 6 में नॉटआउट, 5 शतक, 752 का औसत, करुण नायर ने ठोका चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दावा

ऑस्ट्रेलिया में BBL मैच के दौरान हुआ हादसा, आग लगने से रोकना पड़ा मैच, दर्शकों में फैला डर

Previous article बिहार के IGIMS में बाईप्लेन कैथलैब आज से चालू, ब्रेन हैमरेज मरीजों के लिए ICU में बढ़ाये गये बेड
Next article जसीडीह : पागल बाबा आश्रम के मंदिर से चांदी के मुकुट और दान पात्र से लाखों की चोरी
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel