[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket पाकिस्तानी बैटर को सरेआम जलील करने वाला अब सियासी पिच पर, KSCA का चुनाव लड़ने उतरेगा दिग्गज

पाकिस्तानी बैटर को सरेआम जलील करने वाला अब सियासी पिच पर, KSCA का चुनाव लड़ने उतरेगा दिग्गज

0
पाकिस्तानी बैटर को सरेआम जलील करने वाला अब सियासी पिच पर, KSCA का चुनाव लड़ने उतरेगा दिग्गज
Rahul Dravid and Venkatesh Prasad. Image: X

Venkatesh Prasad to contest KSCA Election : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों की गहमागहमी के कई किस्से मशहूर हैं. लाइव टीवी पर भी इसके दर्शन हो ही जाते हैं. इन्हीं में से एक है भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का, जब उन्होंने आमिर सोहेल को क्लीन बोल्ड कर रोमांच और एग्रेशन का भरपूर दृश्य प्रस्तुत किया था. अब वहीं पेसर वेंकटेश प्रसाद सियासत में उतर रहे हैं. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के चुनावों में हिस्सा लेंगे. ये चुनाव अक्टूबर और नवंबर के बीच होने की संभावना है. अनुभवी कोच, चयनकर्ता और प्रशासक 56 वर्षीय प्रसाद ने 2013 से 2016 तक केएससीए के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था. तब अनिल कुंबले केएससीए के अध्यक्ष थे. लेकिन उसके बाद से प्रसाद ने प्रशासनिक कार्यों से दूरी बना ली और कोचिंग करियर पर ध्यान केंद्रित किया तथा साथ ही मीडिया जगत में क्रिकेट विशेषज्ञ के रूप में भी काम किया.

प्रसाद भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब) के साथ भी कोच के रूप में काम किया था. प्रसाद के पैनल में अनुभवी प्रशासक विनय मृत्युंजय भी होंगे. मृत्युंजय केएससीए के पूर्व कोषाध्यक्ष और बीसीसीआई की वित्त समिति के सदस्य हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रसाद और मृत्युंजय आने वाले दिनों में अपने पैनल के पूरे सदस्यों की घोषणा करेंगे. रघुराम भट्ट की अध्यक्षता वाली केएससीए की कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होगा.

जब आमिर सोहेल को किया था सरेआम जलील

वेंकटेश का एक किस्सा काफी मशहूर है और वह पाकिस्तान के खिलाफ 1996 वर्ल्ड कप का. विश्वकप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत-पाक आमने-सामने थे. पाकिस्तान की पारी में आमिर सोहेल ने वेंकटेश प्रसाद को चौका मारकर इशारा किया. अगली गेंद पर प्रसाद ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. यह घटना भारत-पाक मुकाबलों के इतिहास का यादगार पल बनी. यह घटना आए दिन सोशल मीडिया पर कभी न कभी सामने दिख ही जाती है. 

वेंकटेश प्रसाद के क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने भारत के लिए 33 टेस्ट मैच खेलते हुए 96 विकेट झटके. वहीं 161 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 196 विकेट रहे. जबकि 123 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 361 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. अपनी दाएं हाथ की तेज गेंदबाजी से उन्होंने भारत को कई अहम जीत दिलाई. लेकिन सारे रिकॉर्ड्स एक तरफ और उनका आमिर सोहेल को पवेलियन का इशारा करना एक तरफ, लोगों में क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता का रोमांच एक अलग स्तर पर ले जाता है. 

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली भी क्रिकेट प्रशासन में वापसी करने के लिए तैयार हैं. पूरी संभावना है कि वह बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के आगामी चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे.

ये भी पढ़ें:-

रिंकू सिंह के चयन पर लटकी तलवार, शुभमन गिल भी मुश्किल में, एशिया कप टीम पर कड़े फैसले लेगी चयन समिति!

जश्न में डूबी थी टीम इंडिया, तभी रोहित बोले- रिटायरमेंट ले लूं क्या? हिटमैन और पंत के बीच बातचीत हुई वायरल

Asia Cup 2025: टी20 में इतनी बार आमने-सामने आए भारत और पाकिस्तान, महामुकाबला 14 सितंबर को

Previous article Russia Lost Oil Client : रूस ने अपना एक ऑयल क्लाइंट खो दिया, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर क्या कहा
Next article आज के Wordle 1519  ने ठनका दिया माथा! तो यहां देखें जीतने का सीक्रेट फॉर्मूला
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel