[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket ‘सचिन जैसी पहचान बनाएगा’, टीम इंडिया में एंट्री के बाद वैभव सूर्यवंशी के कोच का बड़ा बयान

‘सचिन जैसी पहचान बनाएगा’, टीम इंडिया में एंट्री के बाद वैभव सूर्यवंशी के कोच का बड़ा बयान

0
‘सचिन जैसी पहचान बनाएगा’, टीम इंडिया में एंट्री के बाद वैभव सूर्यवंशी के कोच का बड़ा बयान
वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा (फोटो-सोशल मीडिया)

Vaibhav Sooryavanshi Coach: वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. इसके साथ ही वैभव को एशियन गेम्स में भी टीम में जगह मिल गई है. महज 15 साल की उम्र वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में शामिल होकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया में जगह मिलते ही वैभव के कोच मनीष ओझा ने यह गर्व का पल बताया है. उन्होंने यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि यहां के खिलाड़ी अब भारतीय टीम के लिए खेलेगा.

भारतीय टीम में वैभव के चयन के बाद मीडिया एजेंसी से खास बातचीत में मनीष ओझा ने कहा कि कोच के रूप में मेरे लिए और पूरे बिहार के लिए यह गर्व का पल है. भारत का नया सितारा आ चुका है. मैं उन्हें और उनके परिवार को बहुत शुभकामनाएं देता हूं.

वैभव जल्द ही टेस्ट में भी हो सकता है शामिल

मनीष ओझा ने कहा कि वैभव को अभी सिर्फ टी20 फॉर्मेट में मौका दिया गया है. लेकिन जिस तरह का उनका प्रदर्शन अंडर-19 विश्व कप और आईपीएल में रहा है, अगर उनका प्रदर्शन वैसा ही रहता है, तो वनडे और टेस्ट टीम में भी उनकी जगह बनेगी.

सचिन का रिकॉर्ड भी वैभव ने तोड़ा

मनीष ओझा ने कहा, “सचिन तेंदुलकर महानतम खिलाड़ी हैं. उन्होंने बेहद कम उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. हम लोग भी सचिन की वजह से ही क्रिकेट में आए. वैभव को सचिन से भी कम उम्र में भारतीय टीम में जगह मिली है. वह भी सचिन की तरह लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है और एक आदर्श के रूप में देखा जा रहा है. वह भारतीय क्रिकेट का पोस्टर बॉय बन चुका है. आने वाले समय में छोटे बच्चे उसे देखकर क्रिकेट में आएंगे.”

उम्मीद है कि सचिन के प्रदर्शन की बराबरी करेंगे वैभव

उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में वैभव अपने प्रदर्शन से सचिन के प्रदर्शन की बराबरी करें. सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया में भगवान की तरह हैं. वैभव को इतनी कम उम्र में मौका मिला है. अगर वह क्रिकेट और प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रीत रखेंगे तो मुझे उम्मीद है कि भविष्य में एक बहुत बड़े सितारे के रूप में सामने आएंगे और लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा करेंगे.”

15 साल 71 दिन की उम्र में भारतीय टीम में मिली जगह

वैभव भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उन्हें 15 साल 71 दिन की उम्र में भारतीय टीम में जगह मिली है. सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 16 साल 205 दिन की उम्र में खेला था. संभवत: वैभव इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

यह भी पढ़ें: कप्तानी छिनने के बाद सूर्यकुमार ने बयां किया अपना दर्द, 11 शब्दों में दिया ये रिएक्शन

Previous article एसआइआर को लेकर रनिया के बीडीओ ने की बैठक
Next article तीन दिनों में खाते से निकले 30 हजार रुपये, महिला साइबर ठगी का शिकार
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel