[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar U19 Asia Cup 2021: वर्ल्ड कप से पहले हरनूर सिंह और यश ढुल का धमाका, शतक और अर्धशतक जमाकर रचा इतिहास

U19 Asia Cup 2021: वर्ल्ड कप से पहले हरनूर सिंह और यश ढुल का धमाका, शतक और अर्धशतक जमाकर रचा इतिहास

0
U19 Asia Cup 2021: वर्ल्ड कप से पहले हरनूर सिंह और यश ढुल का धमाका, शतक और अर्धशतक जमाकर रचा इतिहास

India U19 vs United Arab Emirates U19 एसीसी अंडर 19 एशिया कप 2021 ग्रुप ए के पहले मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से कप्तान यश ढुल और सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया. हरनूर सिंह ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ शानदार शतक जमाया. जबकि कप्तान यश ढुल ने अर्धशतक जमाया.

हरनूर ने 130 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 11 चौके की मदद से 120 रन बनाये. जबकि कप्तान यश ढुल (Yash Dhull) ने 68 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाये.

Also Read: कौन हैं क्रिकेटर यश ढुल, जिन्हें बीसीसीआई ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए बनाया टीम का कप्तान

जबकि तेज गेंदबाज राजवर्धन हैंगरगेकर ने धमाकेदार पारी खेलते हुए केवल 23 गेंदों में 6 चौके और दो छक्कों की मदद से कुल 48 रन बनाये. जबकि शेख रशीद ने 60 गेंदों में केवल एक चौके की मदद से 35 रन बनाये.

Also Read: ICC U19 World Cup 2022: भारतीय टीम की घोषणा, यश धुल बनाये गये कप्तान, देखें पूरी सूची

हरनूर सिंह और यश ढुल की धमाकेदार पारी के दम पर भारतीय टीम ने यूएई के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 282 रन बनाये.

25 दिसंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

एशिया कप 2021 में 25 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. जबकि 27 दिसंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत मैदान पर उतरेगा. एशिया कप का फाइनल मुकाबला 31 दिसंबर को खेला जाएगा.

अगले साल जनवरी में भारत को खेलना है अंडर 19 वर्ल्ड कप

अगले साल भारतीय टीम को अंडर 19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है. इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा भी कर दी गयी है. भारतीय टीम की कप्तानी यश ढुल को सौंपी गयी है. जबकि टीम में हरनूर सिंह को भी शामिल किया गया है. अंडर 19 वर्ल्ड कप का मुकाबला 14 जनवरी से 5 फरवरी के बीच खेला जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel