[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket USA से पाकिस्तान और आयरलैंड से भारत तक, यहां देखें T20I क्रिकेट के 5 सबसे बड़े उलटफेर

USA से पाकिस्तान और आयरलैंड से भारत तक, यहां देखें T20I क्रिकेट के 5 सबसे बड़े उलटफेर

0
USA से पाकिस्तान और आयरलैंड से भारत तक, यहां देखें T20I क्रिकेट के 5 सबसे बड़े उलटफेर
भारत बनाम आयरलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)

5 Biggest Upsets in T20Is: बेलफास्ट में भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड का नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े उलटफेरों में शामिल हो गया है. लॉर्कन टकर की कप्तानी वाली आयरिश टीम ने भारत को 34 रन से हराकर पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में मात दी. खास बात यह है कि आयरलैंड के कई प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, इसके बावजूद टीम ने मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन भारत को चौंका दिया.

भारत के खिलाफ इस जीत से पहले आयरलैंड आठ मुकाबलों में हार चुका था. ऐसे में बेलफास्ट की यह जीत आयरिश क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है. आइए जानते हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पांच सबसे बड़े उलटफेरों के बारे में…

1. आयरलैंड बनाम भारत, बेलफास्ट (2026)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 182 रन बनाए. कप्तान लॉर्कन टकर ने अर्धशतक जड़ा, जबकि गैरेथ डेलानी ने अहम योगदान दिया. जवाब में टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम 148 रन पर सिमट गई. अभिषेक शर्मा के अर्धशतक के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. इस जीत के साथ आयरलैंड ने भारत के खिलाफ जीत का 17 साल पुराना इंतजार खत्म किया.

2. अमेरिका बनाम पाकिस्तान, टी20 विश्व कप 2024

टी20 इंटरनेशनल इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर 2024 विश्व कप में देखने को मिला, जब अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया. पहली बार विश्व कप खेल रही अमेरिकी टीम ने पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को मात देकर दुनिया को चौंका दिया. सौरभ नेत्रवलकर और मोनांक पटेल इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे थे.

3. नामीबिया बनाम श्रीलंका, टी20 विश्व कप 2022

एशिया कप जीतकर आए श्रीलंका को टी20 विश्व कप के पहले ही मैच में नामीबिया ने 55 रन से हराकर बड़ा झटका दिया था. नामीबिया ने 163 रन बनाने के बाद श्रीलंका को सिर्फ 108 रन पर समेट दिया. उस समय इसे टूर्नामेंट के सबसे बड़े उलटफेरों में गिना गया था.

4. नीदरलैंड्स बनाम इंग्लैंड, टी20 विश्व कप 2009

क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर नीदरलैंड्स ने मेजबान इंग्लैंड को आखिरी गेंद पर हराकर इतिहास रच दिया था. इंग्लैंड ने 162 रन बनाए थे, लेकिन डच टीम ने अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया.

5. आयरलैंड बनाम इंग्लैंड, टी20 विश्व कप 2022

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने इंग्लैंड को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 5 रन से हराया था. एंड्रयू बालबर्नी की 62 रन की पारी और जोशुआ लिटिल की शानदार गेंदबाजी ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया. बाद में इंग्लैंड ने उसी टूर्नामेंट का खिताब जीता, जिससे आयरलैंड की यह जीत और भी खास बन गई.

आयरलैंड की जीत क्यों है खास?

भारत सिर्फ मजबूत टीम ही नहीं, बल्कि पिछले दो टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम भी है. दूसरी ओर आयरलैंड अपनी पूरी ताकत के साथ भी मैदान में नहीं उतरा था. ऐसे में बेलफास्ट में मिली यह जीत सिर्फ एक उलटफेर नहीं, बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में दर्ज होने वाला एक यादगार अध्याय बन गई है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाना पड़ा भारी! भारत की हार के बाद फैंस ने टीम मैनेजमेंट को घेरा

Previous article Jehanabad Weather : जानें जहानाबाद जिले में आज का मौसम, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर
Next article 27 जून को खाद्य तेल और चावल के दाम स्थिर, जानें गिलेशन मंडी का ताजा रेट
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel