[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket ‘हमारा 19 नवंबर खराब किया था तो…’, रोहित शर्मा ने किया खुलासा 2023 विश्वकप हार के बाद का प्लान

‘हमारा 19 नवंबर खराब किया था तो…’, रोहित शर्मा ने किया खुलासा 2023 विश्वकप हार के बाद का प्लान

0
‘हमारा 19 नवंबर खराब किया था तो…’, रोहित शर्मा ने किया खुलासा 2023 विश्वकप हार के बाद का प्लान
Rohit Sharma

Rohit Sharma on 2023 World Cup Final vs Australia: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 13 साल बाद कोई क्रिकेट विश्वकप जीता था. लेकिन यह समय 1 साल पहले भी आया था, जब 19 नवंबर 2023 में भारत पूरे वनडे वर्ल्ड कप के दौरान एक भी मैच नहीं हारा था, लेकिन फाइनल में एक जुझारू ऑस्ट्रेलियाई टीम से हार का सामना करना पड़ा. अहमदाबाद में मिली उस छह विकेट की हार की यादें अब भी ताजा थीं. लेकिन अगले साल, 2024 में जब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आईं, तब दांव दोहरे हो गए थे, सिर्फ सेमीफाइनल की टिकट नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर करने का मौका भी. वेस्ट इंडीज में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर करारा जवाब दिया. यह जीत भारत को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम साबित हुई. भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत की प्रतिद्वंद्विता को लेकर खुलकर बात की और अपने विचार साझा किए.

रोहित शर्मा और टीम इंडिया के लिए T20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला सिर्फ सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका नहीं था, बल्कि एक तरह से बदले और प्रतिष्ठा की लड़ाई थी. रोहित शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में खुलासा किया कि किस तरह टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए ‘रिटर्न गिफ्ट’ प्लान किया था. रोहित ने बताया कि टीम के शांत चेहरे के पीछे किस तरह भावनाएं उबाल मार रही थीं. रोहित ने कहा, “गुस्सा तो हमेशा था. दिमाग के पीछे कहीं था. इन्होंने हमारा 19 नवंबर खराब कर दिया. हमें भी कुछ उनके लिए बचाकर रखना चाहिए. हमें भी उन्हें एक अच्छा-सा गिफ्ट देना चाहिए. इस तरह की बातें ड्रेसिंग रूम में होती थीं. हमारे दिमाग में ये था कि अगर हम ये मैच जीत जाते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया इस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा.”

Image 334
India vs australia 2023 world cup.

2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने लिया बदला

इसके साथ ही रोहित शर्मा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी तूफानी पारी के बारे में भी बात की, जिसमें उन्होंने सिर्फ 41 गेंदों में 92 रन ठोके थे. इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके लगाए और 224.39 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. रोहित ने कहा, “जब मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरा, तो मेरे दिमाग में बस यही था कि मुझे रन बनाने ही हैं. मैं हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था और उनके खिलाफ रन बनाना चाहता था. मैं हर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पर अटैक करने के मूड में था.”

ऐसा रहा था मैच का हाल

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 205/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर ऑस्ट्रेलिया को 181/7 पर रोककर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया. यह जीत भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2024 यात्रा में एक निर्णायक मोड़ साबित हुई. टीम ने उसी मोमेंटम को नॉकआउट चरणों में भी बरकरार रखा और अंत में एक रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की.

फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता वर्ल्ड कप

टीम की भावनात्मक सोच को उजागर करते हुए रोहित ने बताया, “ड्रेसिंग रूम में हम इसके बारे में बात करते रहते थे. ऐसे विचार आपके दिमाग में रहते हैं. लेकिन जब आप बल्लेबाजी कर रहे होते हो, तब दिमाग में ये नहीं होता कि हमें इन्हें टूर्नामेंट से बाहर करना है.” इसके बाद 29 जून 2024 को बारबाडोस में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी (चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीता था) का सूखा खत्म किया और दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. यह रोहित शर्मा का बतौर खिलाड़ी दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब और कप्तान के तौर पर पहला आईसीसी खिताब था खासकर उस दिल तोड़ने वाली हार के बाद जो उन्हें 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली थी, जब भारत टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीतने के बावजूद चैंपियन नहीं बन सका.

‘साथ देना होगा…’ बुमराह पर भारी दबाव पड़ने से भड़के शमी, सिराज-प्रसिद्ध को लगाई फटकार

Saudi T20 League को रोकने के लिए BCCI और ECB ने मिलाया हाथ, 400 मिलियन डॉलर का होगा नुकसान!

यशस्वी जायसवाल ने क्यों छोड़े 4 कैच, अपने जमाने के धाकड़ फील्डर ने बताई अहम वजह

Previous article पारिजात सौरभ बने जन सुराज के पटना महानगर अध्यक्ष, प्रशांत किशोर की पार्टी ने 284 सदस्यों की टीम बनाई
Next article CBSE Exams 2025: 10वीं और 12वीं की इन परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel