[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket टीम इंडिया ने बना डाला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, अब क्या करेगा न्यूजीलैंड

टीम इंडिया ने बना डाला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, अब क्या करेगा न्यूजीलैंड

0
टीम इंडिया ने बना डाला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, अब क्या करेगा न्यूजीलैंड
T20 World Cup 2026: Sanju Samson and Abhishek Sharma

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रनों का लक्ष्य दिया. यह अब तक खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले कभी भी फाइनल मुकाबले में 255 रन नहीं बने हैं. अब अगर न्यूजीलैंड इस टारगेट को चेज कर लेता है तो यह रिकॉर्ड उसके नाम हो जाएगा, जो बड़ा ही मुश्किल माना जा रहा है. इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने यह तीसरी बार 250 प्लस का आंकड़ा बनाया है.

पावर प्ले में ही भारत ने बना डाले 92 रन

भारत ने पावर प्ले में ही जब बिना किसी नुकसान के 92 रन बना डाले तो न्यूजीलैंड पहले से ही हारा हुआ लग रहा था, लेकिन उन्हें खुश होना चाहिए कि उन्होंने भारत को 255 तक रोक लिया. जबकि एक समय ऐसा लग रहा था कि 280-290 रनों का टोटल भी बन सकता है. यह नीशम के शानदार स्पेल की वजह से हुआ, जिन्होंने एक ओवर में 3 विकेट लेकर मैच में कीवी टीम की वापसी कराई. भारत के टॉप तीन बल्लेबाज संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन सभी ने 50 प्लस का स्कोर बनाया.

दो ओवरों के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम

भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो पहले दो ओवर शांति से निपटाए गए और तीसरे ओवर में रनों की बाढ़ आ गई. सेंटनर ने डफी को आजमाने का फैसला किया और फिर सब गड़बड़ हो गया. रन और बाउंड्री बरस रहे थे क्योंकि न्यूजीलैंड मोमेंटम को रोकने में नाकाम रहा. सैमसन और अभिषेक बल्ले से आग उगल रहे थे. उन्हें रोकना कीवियों के लिए मुश्किल हो रहा था. नतीजा यह हुआ कि भारतीय टीम ने 255 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

सैमसन और किशन के बीच 105 रन की साझेदारी T20 WC फाइनल में दूसरी 100 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप है. इससे पहले 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रेग कीस्वेटर और केविन पीटरसन के बीच 111 रन की साझेदारी हुई थी.

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा टीम टोटल

260/6 – श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग, 2007
256/4 – भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026
255/5 – भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2025 फाइनल
254/6 – वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई, 2026
253/7 – भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल
246/7 – इंग्लैंड बनाम भारत, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल

पुरुषों के T20 में सबसे ज्यादा बार 250 प्लस स्कोर

7 बार – इंडिया
5 बार – सनराइजर्स हैदराबाद
3 बार – वेस्टइंडीज
3 बार – जिम्बाब्वे
3 बार – सरे

IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद T20 फॉर्मेट में तीन बार 250-प्लस स्कोर बनाने वाली दूसरी टीम है.

T20 WC में एक टीम इनिंग्स में सबसे ज्यादा बाउंड्री

41 – श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग, 2007
37 – भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल
37 – भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
36 – इंग्लैंड बनाम भारत, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल

T20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

19 – नीदरलैंड बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
19 – वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई, 2026
19 – भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल
18 – भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
17 – भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026
16 – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010

ये भी पढ़ें…

पृथ्वी शॉ ने शुरू की जिंदगी की नई पारी, आकृति संग की सगाई, फैंस को दिया सरप्राइज

क्या आज चोरी हो जाएंगे बुमराह के जूते?

Previous article महिला ने सास-ससुर व पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, शिकायत दर्ज
Next article रामकथा के पहले दिन मातृशक्ति का वंदन
Avatar Of Amleshnandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel