[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket T20 वर्ल्ड कप फाइनल : न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहिए, इंडिया के फैंस को सता रहा डर

T20 वर्ल्ड कप फाइनल : न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहिए, इंडिया के फैंस को सता रहा डर

0
T20 वर्ल्ड कप फाइनल : न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहिए, इंडिया के फैंस को सता रहा डर
टी20 वर्ल्ड कप के पहले फैंस ने क्या कहा, देखें (Photo: ANI)

T20 World Cup Final : एक फैन ने कहा कि मैं आज फाइनल देखने के लिए दिल्ली से आया हूं. यहां जबरदस्त उत्साह है. मुझे लगता है कि आज हम जीतेंगे. संजू सैमसन अच्छा खेलेंगे. मैं उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं. वहीं जसप्रीत बुमराह तो हमेशा ही शानदार खेलते हैं. टूर्नामेंट में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है.

न्यूजीलैंड की टीम देती है टक्कर

एक अन्य क्रिकेट फैन ने कहा कि जाहिर है हम चाहते हैं कि भारत जीते, लेकिन न्यूजीलैंड भी काफी मजबूत टीम है. वह हमेशा हमें कड़ी टक्कर देते हैं. हमें उम्मीद है कि आज एक शानदार मैच देखने को मिलेगा. वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर हम सभी बहुत उत्साहित हैं. उसने कहा कि हम दिल्ली से आए हैं. हम यहां से गुड मेमोरी लेकर जाना चाहेंगे. हमारी रात को रिटर्न फ्लाइट भी है. हमें बुमराह से उम्मीद है. हम उनका खेल देखने के लिए ही इतनी दूर आए हैं.

यह भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप फाइनल : बुम.. बुम.. बुमराह चिल्लाने लगी महिला, ट्रेन में दिखा गजब का जोश

न्यूजीलैंड भी एक अच्छी टीम है

एक छोटे फैन ने कहा कि इंडिया के लिए जीतना थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि न्यूजीलैंड भी एक अच्छी टीम है. अगर विकेट जल्दी गिरते हैं, तो इंडिया के जीतने का चांस है. इंडिया का रन रेट अच्छा होना चाहिए और सेमीफाइनल की तरह ज्यादा रन बनाने चाहिए. अगर इंडिया आज कप जीत लेती है, तो मैं अपनी टी-शर्ट उतारकर घर में डांस करूंगा.

यह भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज, फ्लाइट टिकट महंगे; फैंस के लिए स्पेशल ट्रेन

क्रिकेटर कुलदीप यादव के बचपन के कोच कपिल पांडे ने कहा कि यह एक बड़ा मैदान है. हमारे सभी बैट्समैन को संभलकर खेलना होगा और बड़ा स्कोर बनाना होगा, जैसा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ किया था. कम से कम 250 रन का टारगेट सेट करें, जिसे न्यूजीलैंड के लिए हासिल करना बहुत मुश्किल होगा. हमारे बॉलर्स को आज अच्छी बॉलिंग करनी होगी. अगर वे (न्यूजीलैंड) पहले बैटिंग करते हैं, तो उन्हें कम स्कोर पर रोकना होगा.

Previous article बिहार में जाम की झंझट से मिलेगा छुटकारा, 83 रेलवे ओवरब्रिज की मिली मंजूरी
Next article NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, जल्द करें अप्लाई
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel