[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket स्कॉटलैंड के खिलाफ इटली ने जीता टॉस, पहले चुनी बॉलिंग, देखें दोनों की प्लेइंग XI

स्कॉटलैंड के खिलाफ इटली ने जीता टॉस, पहले चुनी बॉलिंग, देखें दोनों की प्लेइंग XI

0
स्कॉटलैंड के खिलाफ इटली ने जीता टॉस, पहले चुनी बॉलिंग, देखें दोनों की प्लेइंग XI
स्कॉटलैंड बनाम इटली

SCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में 9 फरवरी को पहला मुकाबला स्कॉटलैंड और इटली (Scotland vs Italy) के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है. कप्तान वेन मैडसन का मानना है कि विकेट बेहतरीन है और यहां टारगेट बचाना मुश्किल होगा. वहीं स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने कहा कि वो पहले बैटिंग करके बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं. जानते हैं कैसी है दोनोंं टीम की प्लेइंग इलेवन.

इटली ने पहले बॉलिंग चुनी

टॉस के वक्त इटली के कप्तान वेन मैडसन काफी कॉन्फिडेंट दिखे. उन्होंने कहा कि विकेट को देखते हुए चेज करना सही रहेगा. मैडसन ने साफ किया कि उनकी टीम बिना किसी दबाव के मैदान पर उतरेगी और अपना नेचुरल गेम खेलेगी. उनका मकसद मैदान पर बेहतर खेल दिखाकर अपनी छाप छोड़ना है.

स्कॉटलैंड की तैयारी बड़ा स्कोर बनाने की

रिची बेरिंगटन ने कहा कि टॉस हारना उनके लिए चिंता की बात नहीं है. वो पहले बैटिंग करके बोर्ड पर एक मजबूत टोटल खड़ा करना चाहते हैं. पिछले मैच की अच्छी बातों को टीम इस मैच में भी दोहराना चाहेगी. बेरिंगटन ने इटली की टीम को कड़ी चुनौती बताया है और एक अच्छे मुकाबले की उम्मीद जताई है.

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

स्कॉटलैंड की प्लेइंग XI: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी.

इटली की प्लेइंग XI: जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशन कालूगामेज, अली हसन, थॉमस ड्रेका.

प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव

दोनों टीमों ने मैदान पर अपनी बेस्ट ताकत झोंक दी है. स्कॉटलैंड की टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. शरीफ की जगह ब्रैड व्हील को टीम में शामिल किया गया है. वहीं इटली की टीम अपने पुराने भरोसेमंद खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी है. दोनों ही कप्तानों ने पिच की हालत को देखते हुए अपनी रणनीति तैयार की है.

मुकाबले में कांटे की टक्कर

इटली और स्कॉटलैंड के बीच ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है. जहां स्कॉटलैंड के पास अनुभव है, वहीं इटली की टीम अपने नए जोश और आक्रामक क्रिकेट के लिए जानी जाती है. फैंस को एक हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है क्योंकि पिच बैटिंग के लिए काफी अच्छी लग रही है और मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

टी20 वर्ल्ड कप 2026: उलटफेर का शिकार होने से बची श्रीलंकाई टीम, आयरलैंड को 20 रन से हराया

बाल-बाल बचा इंग्लैंड, लोकेश ने खेली शानदार पारी, नेपाल को मिली 4 रन से हार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel