[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket भारत की जीत से गदगद हुए कैप्टन कूल, टीम इंडिया के लिए धोनी ने किया खास पोस्ट

भारत की जीत से गदगद हुए कैप्टन कूल, टीम इंडिया के लिए धोनी ने किया खास पोस्ट

0
भारत की जीत से गदगद हुए कैप्टन कूल, टीम इंडिया के लिए धोनी ने किया खास पोस्ट
टीम इंडिया, रोहित शर्मा और एमएस धोनी

MS Dhoni Post Viral: भारतीय टीम ने 8 मार्च को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के फाइनल में शानदार जीत दर्ज की है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई है. भारत की इस खास जीत के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने भी अपनी खुशी जताई है. धोनी ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी है.

धोनी का इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट 

एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है. धोनी ने अपने पोस्ट में लिखा कि अहमदाबाद में इतिहास रचा गया है. टीम, सपोर्ट स्टाफ और पूरी दुनिया में मौजूद भारतीय फैंस को इस जीत की बहुत बधाई. आप सभी को इस तरह खेलते हुए देखना काफी मजेदार था. धोनी ने टीम के कोच के बारे में भी लिखा कि कोच साहब आप पर स्माइल अच्छी लगती है. स्माइल के साथ इंटेंसिटी किलर कॉम्बो है. बहुत बढ़िया काम किया. धोनी ने अपने पोस्ट के अंत में जसप्रीत बुमराह का भी जिक्र किया और उन्हें साफ तौर पर चैंपियन बॉलर बताया.

भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप 

इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. भारत अब दुनिया की इकलौती ऐसी टीम है जिसने सबसे ज्यादा तीन बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है. भारत ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में ही जीता था. उसके बाद भारत ने 2024 में खिताब अपने नाम किया और अब 2026 में भी चैंपियन बनने का कमाल कर दिया है.

धोनी और रोहित एक साथ लाए ट्रॉफी 

8 मार्च की रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह चरम पर था. इस बड़े फाइनल मैच को देखने के लिए एमएस धोनी भी वहां मौजूद थे. मैच शुरू होने से पहले एक बहुत ही खास पल देखने को मिला था. एमएस धोनी और 2024 में टीम को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा एक साथ मैदान पर आए. ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी अपने हाथों में टी20 विश्व कप की ट्रॉफी लेकर स्टेडियम में पहुंचे थे. दोनों को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हुए.

न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया 

फाइनल मैच में भारत ने कीवी टीम को पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया. भारतीय टीम टॉस हार गई थी और उसे पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. भारत के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन का बड़ा स्कोर बना दिया. 256 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करना न्यूजीलैंड के लिए बिल्कुल आसान नहीं था. कीवी टीम दबाव में आ गई और 19 ओवर में केवल 159 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई. इस तरह भारत ने यह मैच 96 रन से जीत लिया.

ये भी पढ़ें-

कोहली, गिल ने ऐसे दी टीम इंडिया को जीत की बधाई, सचिन ने कह दी दिल की बात

‘ईशान’दार कैच ने लपका मैच, टीम इंडिया ने बदला इतिहास, बना चैंपियन

विश्व विजेता भारत: न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel