[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket नेपाल के खिलाफ टॉस जीतकर इंग्लैंड ने चुनी बैटिंग, ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग-11

नेपाल के खिलाफ टॉस जीतकर इंग्लैंड ने चुनी बैटिंग, ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग-11

0
नेपाल के खिलाफ टॉस जीतकर इंग्लैंड ने चुनी बैटिंग, ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड और नेपाल के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच

ENG vs NEP: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज वर्ल्ड कप का असली जोश देखने को मिल रहा है. इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ टॉस जीता और बिना किसी हिचकिचाहट के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच के साथ आज इंग्लैंड और नेपाल ने इस मैच से अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की. फैंस को उम्मीद होगी कि आज दोनों टीमों की तरफ से चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी.

रोहित पौडेल (कप्तान, नेपाल): चेज करना हमारे लिए बेस्ट होता

नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने कहा कि अगर हम टॉस जीतते, तो पहले गेंदबाजी (बॉलिंग) ही चुनते. यहां की कंडिशंस को देखते हुए लक्ष्य का पीछा करना यानी चेज करना ज्यादा बेहतर ऑप्शन है. यह पिच पहले इस्तेमाल हो चुकी है, इसलिए अगर बाद में गेंद टर्न होती है, तो हमें दूसरी पारी में फायदा मिलेगा. मुंबई में खेलना हमारे लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है, क्योंकि एशियाई माहौल में खेलना नेपाल की टीम को सूट करता है.

हैरी ब्रूक (कप्तान, इंग्लैंड): पिच का फायदा उठाना चाहते हैं

इंग्लैंड के युवा कप्तान हैरी ब्रूक ने अपनी प्लानिंग बताते हुए कहा कि हम पहले बैटिंग कर रहे हैं क्योंकि हमें लगता है कि पहली पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए सबसे बेस्ट रहेगी. हम दूसरी पारी में गेंदबाजी करना चाहते हैं. पिच पर थोड़ा स्पिन और बाउंस (उछाल) दोनों मिलने की उम्मीद है. हमने अपनी टीम में दो ऐसे तेज गेंदबाज रखे हैं जो नई गेंद से कहर बरपा सकें. हम अच्छी फॉर्म में हैं और श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत से हमारा कॉन्फिडेंस बढ़ा है. मैं सही फैसले लेने की कोशिश करूंगा और हम नेपाल को हल्के में लेने की गलती बिल्कुल नहीं करेंगे.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था. टीम में खिलाड़ी हैं- हैरी ब्रूक (कप्तान), फिलिप साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.

नेपाल की प्लेइंग XI

कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला.

नेपाल को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी 

भले ही इंग्लैंड एक बड़ी और ताकतवर टीम है, लेकिन वे नेपाल को कम आंकने की गलती बिल्कुल नहीं करना चाहेंगे. नेपाल की टीम ‘जाइंट किलर’ बनने का दम रखती है. करीब 18 महीने पहले का वो मैच कोई नहीं भूल सकता, जब नेपाल ने सेंट विंसेंट में साउथ अफ्रीका जैसी तगड़ी टीम को लगभग हरा ही दिया था. उस साल साउथ अफ्रीका फाइनल तक पहुंची थी. नेपाल की टीम अब एक बार फिर वर्ल्ड स्टेज पर अपनी काबिलियत साबित करने और बड़ी टीमों की प्लानिंग बिगाड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ये भी पढ़ें- गुलबदीन की फिफ्टी, अफगानिस्तान ने बनाए 182 रन, फर्ग्यूसन को दो विकेट मिले

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel