[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket अब लीजिए! 17 साल से खेल रहा क्रिकेट, अब बॉलिंग ऐक्शन को लेकर बांग्लादेश के इस स्टार पर लगा प्रतिबंध

अब लीजिए! 17 साल से खेल रहा क्रिकेट, अब बॉलिंग ऐक्शन को लेकर बांग्लादेश के इस स्टार पर लगा प्रतिबंध

0
अब लीजिए! 17 साल से खेल रहा क्रिकेट, अब बॉलिंग ऐक्शन को लेकर बांग्लादेश के इस स्टार पर लगा प्रतिबंध
शाकिब अल हसन पर लगा प्रतिबंध. इमेज: बीसीबी/X

Shaqib Al Hasan Ban from Bowling: बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन पर मुसीबतें एक-एक कर आ रही हैं. पहले बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद उन पर हत्या का मुकदमा हो गया, जिसके बाद वे परिवार सहित अमेरिका में रह रहे थे. अब उन पर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट (ईसीबी) द्वारा उनके ऐक्शन को अवैध करार दिया गया है. इसके साथ ही उन पर ईसीबी के भविष्य में आयोजित आगामी सभी मैचों पर बैन लगा दिया गया है.

क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शाकिब पर यह बैन सितंबर में खेले गए एक मैच में शिकायत मिलने के बाद लगाया गया है. काउंटी क्रिकेट की चैंपियनशिप में सरे के लिए खेलने के दौरान अंपायर स्टीव शॉघनेसी और डेविड मिल्स ने रिपोर्ट दी थी. जिसके बाद दिसंबर महीने की शुरुआत में उनके ऐक्शन की जांच की गई. लाफबॉरो यूनिवर्सिटी में उनका परीक्षण किया गया, जिसमें उनके गेंदबाजी ऐक्शन को अवैध पाया गया है. शाकिब पर यह निलंबन 10 दिसंबर से लागू किया गया है. इसी मैच के बाद उनके ऐक्शन पर प्रतिबंध लगाया गया.

फिर से करानी होगी जांच

शाकिब को निलंबन हटाने के लिए फिर से जांच करानी होगी. इस परीक्षण के दौरान गेंदबाजी करते समय उनकी कोहनी 15 डिग्री से कम मुड़ी होनी चाहिए. इस जांच के बाद ही शाकिब इस टूर्नामेंट के आने वाले मैचों में खेल पाएंगे. काउंटी क्रिकेट के इस मैच में गेंदबाजी करते समय स्टार आलराउंडर ने 9 विकेट लिए थे. शाकिब ने 2007 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, जिसके बाद उन्होंने वैश्विक क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई.

लंबे कैरियर में शानदार रहा शाकिब का प्रदर्शन

आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन आलराउंडर रहे शाकिब ने हाल ही में टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. शाकिब ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेलते हुए 447 मैचों में शिरकत की है. शाकिब ने 71 टेस्ट में 4609 रन बनाने के साथ 246 विकेट भी लिए. जबकि 247 एकदिवसीय मैचों में 7570 रन और 317 विकेट उनके नाम दर्ज हैं. इसके साथ ही 129 टी20I मैचों में बांग्लादेश के लिए खेलते हुए 2551 रन और 149 विकेट लिए है.

Previous article Allu Arjun Video : ‘आम आदमी हो या पीएम, कानून सबके लिए एक’, अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर किसने कह दी कड़वी बात
Next article Aaj Ka Panchang: आज 14 दिसंबर 2024 का पंचांग, देखें शुभ मुहूर्त और चन्द्रोदय का समय
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel