[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर सूर्यकुमार का बेबाक जवाब, IND vs SA मैच से पहले किया सपोर्ट

अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर सूर्यकुमार का बेबाक जवाब, IND vs SA मैच से पहले किया सपोर्ट

0
अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर सूर्यकुमार का बेबाक जवाब, IND vs SA मैच से पहले किया सपोर्ट
अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav Defend Abhishek Sharma: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड से पहले ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का जोरदार बचाव किया है. भारत का अगला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होना है. अभिषेक पिछले 3 मैचों में लगातार जीरो पर आउट हुए हैं. इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट और कप्तान सूर्यकुमार उन्हें प्लेइंग इलेवन में बनाए रखने के पक्ष में हैं. कप्तान को पूरा भरोसा है कि वह जल्द ही अपनी पुरानी लय वापस पकड़ लेंगे.

तीन बार जीरो पर आउट हुए अभिषेक

लगातार 3 मैचों में जीरो पर आउट अभिषेक शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप अभी तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है. वह अपने खेले गए तीनों मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए हैं और जीरो पर पवेलियन लौट गए. इसके अलावा पेट की बीमारी की वजह से वह एक मैच से बाहर भी रहे थे. अच्छी बात यह है कि ओपनर के पूरी तरह से फ्लॉप होने के बावजूद टीम इंडिया ने इन मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है.

कप्तान सूर्यकुमार का बेबाक जवाब 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले अहमदाबाद में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान ने आलोचकों को सीधा जवाब दिया. सूर्यकुमार ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को अभिषेक की फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है. सूर्यकुमार ने आगे कहा कि मुझे उन लोगों के लिए चिंता होती है जो अभिषेक की फॉर्म को लेकर ज्यादा परेशान हैं. टीम का फोकस सिर्फ अगले मैच पर है.

मुश्किल वक्त में टीम का पूरा सपोर्ट 

सूर्यकुमार ने इस स्थिति को टीम गेम बताते हुए कहा कि पिछले साल अभिषेक शर्मा ने अपने दम पर टीम को कई मैच जिताए थे. आज जब खिलाड़ी का मुश्किल वक्त चल रहा है, तो टीम उनके साथ मजबूती से खड़ी है. भारतीय टीम का मानना है कि अभिषेक की बल्लेबाजी शैली काफी आक्रामक है और वह किसी भी पल बड़े रन बनाकर अपनी पुरानी लय वापस हासिल कर सकते हैं.

पूर्व खिलाड़ियों ने उठाए तकनीक पर सवाल 

लगातार जीरो पर आउट होने के बाद अभिषेक आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं. मोहम्मद आमिर जैसे कई पूर्व खिलाड़ियों ने अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी तकनीक पर सीधे तौर पर सवाल उठाए हैं. इन तमाम आलोचनाओं के बीच सूर्यकुमार यादव का यह ताजा बयान भारतीय ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के बीच एकता और एक-दूसरे पर भरोसे का कड़ा संदेश देता है.

अहमदाबाद में सुपर-8 का महामुकाबला 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह सुपर-8 मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम 22 फरवरी को इसी मैच से अपने सुपर-8 अभियान की शुरुआत करेगी. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बड़े मैच में अभिषेक शर्मा कप्तान के भरोसे पर खरे उतरकर अपनी पुरानी फॉर्म वापस हासिल कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

साउथ अफ्रीका को नहीं मिलेगा फायदा, सुपर-8 मैच से पहले सूर्यकुमार का बड़ा बयान

आयें केने से आएं, ईशान किशन का देसी अंदाज वायरल, फैन से की मजेदार बात

पर्ची कहां है? IND vs SA मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार ने टटोली अभिषेक शर्मा की जेब

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel