[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket पथिराना की चोट ने बढ़ाई श्रीलंका की टेंशन, सुपर 8 के लिए ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ी

पथिराना की चोट ने बढ़ाई श्रीलंका की टेंशन, सुपर 8 के लिए ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ी

0
पथिराना की चोट ने बढ़ाई श्रीलंका की टेंशन, सुपर 8 के लिए ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ी
मथीशा पथिराना हुए चोटिल

SL vs AUS: श्रीलंका ने पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी. लेकिन इस जीत के बावजूद श्रीलंकाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) अपनी पहली ही ओवर में चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए. ICC के मुताबिक पथिराना को हैमस्ट्रिंग की शिकायत हो सकती है. अगर यह चोट गंभीर हुई तो श्रीलंका को इस टूर्नामेंट में अपने सबसे तेज गेंदबाज के बिना ही आगे का सफर तय करना पड़ सकता है.

बोर्ड की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह खबर श्रीलंका के लिए चिंताजनक है क्योंकि उनके स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) पहले ही चोट के कारण बाहर चल रहे हैं.

पथिराना को मैदान से बाहर ले जाना पड़ा

23 साल के मथीशा पथिराना मैच के दौरान अपनी लय में दिख रहे थे, लेकिन अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद वह फॉलो-थ्रू में लंगड़ाते हुए दिखे. उन्होंने तुरंत अपना बायां पैर पकड़ लिया और जमीन पर गिर गए. मैदान पर फिजियो ने उन्हें देखा, लेकिन दर्द इतना ज्यादा था कि उन्हें सहारे के साथ मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. उनका ओवर कप्तान दासुन शनाका ने पूरा किया. यह नजारा श्रीलंकाई फैंस के लिए काफी डराने वाला था.

मिचेल मार्श की पारी बेकार

मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत धमाकेदार रही. टीम में वापसी कर रहे कप्तान मिचेल मार्श ने सिर्फ 27 गेंदों में 54 रन ठोक दिए, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे. उन्होंने पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की. लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 181 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जोश इंग्लिस ने 27 और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से दुशन हेमंथा ने 37 रन देकर 3 विकेट और दुष्मंथा चमीरा ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए.

निसंका का शानदार शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को कुसल परेरा के रूप में जल्दी झटका लगा, लेकिन इसके बाद पथुम निसंका ने मोर्चा संभाल लिया. निसंका ने 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे. कुसल मेंडिस ने 51 और पवन रथनायके ने नाबाद 28 रन बनाए. श्रीलंका ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर-8 का समीकरण

ऑस्ट्रेलिया की टीम अब सुपर-8 की दौड़ से बाहर होने की कगार पर खड़ी है. तीन मैचों में दो हार के बाद कंगारू टीम ग्रुप में तीसरे नंबर पर खिसक गई है. अब उनके हाथ में कुछ भी नहीं बचा है. ऑस्ट्रेलिया की सारी उम्मीदें जिम्बाब्वे और आयरलैंड के मैच पर टिक गई हैं. 

समीकरण बिल्कुल साफ है अगर जिम्बाब्वे की टीम आयरलैंड को हरा देती है, तो वे सीधे सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अब दुआ करनी होगी कि आयरलैंड बड़ा उलटफेर करते हुए जिम्बाब्वे को हरा दे, तभी उनकी उम्मीदें जिंदा रह पाएंगी.

ये भी पढ़ें-

फॉलो-ऑन देना पड़ता, अश्विन ने की पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती

क्या सूर्या और कुलदीप के बीच सब ठीक हो गया? होटल से शेयर किया नया वीडियो, जानें सच

ऐसे सुपर 8 में पहुंच सकता है ऑस्ट्रेलिया, जानिए क्या है पूरा गणित

Whatsapp Image 2026 02 16 At 20.49.23 1
पथिराना की चोट ने बढ़ाई श्रीलंका की टेंशन, सुपर 8 के लिए ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ी 3
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel