[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket खेत में काम करने वाले मजदूरों ने क्रिकेट सिखाया… शुभमन गिल ने किया करियर का अनोखा खुलासा

खेत में काम करने वाले मजदूरों ने क्रिकेट सिखाया… शुभमन गिल ने किया करियर का अनोखा खुलासा

0
खेत में काम करने वाले मजदूरों ने क्रिकेट सिखाया… शुभमन गिल ने किया करियर का अनोखा खुलासा
एप्पल म्यूजिक पर पॉडकास्ट के दौरान शुभमन गिल. फोटो-स्क्रीनग्रैब एक्स)

Shubman Gill about his cricket career: शुभमन गिल भारत के टेस्ट कप्तान जब बने थे, तब उन पर काफी शक किया गया था. लेकिन इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने इसे सिद्ध कर दिखाया. अपेक्षाकृत युवा टीम का नेतृत्व करने के बावजूद उन्होंने 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त की. इस सीरीज में उनका बल्ला भी आग उगल रहा था. पांच मैचों में उन्होंने 75.40 की औसत से 754 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक सहित 4 सेंचुरी जड़ी. केवल 25 साल की उम्र में ही रिकॉर्ड्स की भरमार कर दी. 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से उन्होंने सफलता की कई सीढ़ियां चढ़ ली हैं. हाल ही में उन्होंने अपने क्रिकेटिंग सफर का एक खास हिस्सा साझा किया है. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्हें 11 साल की उम्र में एहसास हुआ कि उनका जीवन क्रिकेट के लिए ही बना है.

एप्पल म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू में शुभमन गिल ने बताया कि 11 साल की उम्र में उन्होंने अंडर-23 तेज गेंदबाजों के एक कैंप में भाग लिया था और अपने से बहुत बड़े गेंदबाजों के खिलाफ खेलते हुए 90 के आसपास रन बनाए थे. उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो उन्हें तब एहसास हुआ कि यही उनका करियर बनने वाला है. 

‘तभी लगा कि यही करने के लिए बना हूं’

गिल ने कहा, “ऐसा एक पल आया. उस समय अंडर-23 भारतीय तेज गेंदबाजों का एक कैंप चल रहा था और मैं सिर्फ 11 साल का था. वहां अधिकांश खिलाड़ी मेरी उम्र से दोगुने या उससे अधिक थे. टीम को एक बल्लेबाज की जरूरत थी. मेरे एक बहुत अच्छा दोस्त खुशप्रीत उसी कैंप में तेज गेंदबाज था, उसने हेड कोच से पूछा कि क्या मुझे टीम में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि हमें एक बल्लेबाज की कमी थी और हम मैच खेल रहे थे.” 

गिल ने कहा, “उन्होंने मुझे मौक दिया और फिर मैं बल्लेबाजी क्रम में सातवें या आठवें नंबर पर आया. हमारे पहले चार-पाँच बल्लेबाज सिर्फ चार-पाँच ओवर में आउट हो गए, और फिर मैं बल्लेबाजी करने गया और 90 के आसपास नाबाद रन बनाए. वह पल और वह पारी, भले ही केवल एक अभ्यास मैच थी, लेकिन उस समय जो आत्मविश्वास मिला, उसने मुझे एहसास दिलाया कि हां, यही मैं करने के लिए बना हूं.” 

खेतो में काम करने वाले गेंद फेंकते और गिल बैटिंग करते थे

भारतीय बल्लेबाजी सुपरस्टार ने यह भी बताया कि जब वह तीन साल के थे, तब वे अपने पिता के साथ टीवी पर क्रिकेटर की नकल करते थे. उनके पिता ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें कोच करना शुरू किया और अपने खेत में काम करने वाले लोगों से कहा कि वे घर पर गेंद फेंकें. उन्होंने कहा, “फिर मैं बैठकर देखता था कि बल्लेबाज क्या कर रहा है, वह कैसे खेल रहा है और मैं उसकी नकल करने की कोशिश करता था. जब वह (पिता) वापस आते और देखते, तो उन्हें लगता कि हाँ, मैं सही तरीके से कर रहा हूँ.” 

गिल ने आगे बताया, “मैं लगभग तीन साल का था और उन्हें काफी हैरानी हुई. यह काफी दुर्लभ होता है कि तीन साल का बच्चा स्क्रीन पर देख कर इतना सही अनुकरण कर सके. और इस तरह सब शुरू हुआ. वही मेरे कोच भी बने, और इसी तरह उन्होंने मुझे ट्रेनिंग देना शुरू किया. लोग हमारे खेत में काम करते थे, और वे मुझे गेंद फेंकते थे और मैं बल्लेबाजी करता था.” 

हालांकि गिल की असली क्रिकेट यात्रा चंडीगढ़ से शुरू हुई. उन्होंने कहा, “जब मैं सात साल का हुआ, तभी हम वहां से चंडीगढ़ आए, जहां मैं अब हूं. क्योंकि गांव में ज्यादा सुविधाएं और मौके नहीं थे. चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी था, एक तेजी से विकसित हो रही शहर, और वहीं हमने आकर मुझे एक अकादमी में दाखिला कराया. और इस तरह मेरी असली क्रिकेटिंग यात्रा शुरू हुई,” 

गिल का क्रिकेट करियर और भविष्य की उम्मीद

गिल ने अपने पिता के खेत में बल्लेबाजी करने के दिनों से बहुत लंबा सफर तय किया है और एक प्रॉमिसिंग ऑल-फॉर्मेट टैलेंट के रूप में उभरे हैं. 26 साल की उम्र में 114 अंतरराष्ट्रीय मैचों में, गिल ने 146 इनिंग्स में 6,020 रन बनाए हैं, औसत 46.30 और स्ट्राइक रेट 80.05 के साथ, जिसमें 18 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं.

आईपीएल का खिताब, ऑरेंज कैप, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले सीरीज में चमकने के बाद गिल अब एशिया कप 2025 में भारत के उपकप्तान हैं. भारत ने एशिया कप में अपना शानदार आगाज कर दिया है. पहले मैच में टीम इंडिया ने यूएई को 9 विकेट से हराया. एक लो स्कोरिंग मैच में गिल ने 9 गेंद में 20 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी. अब उनसे इसी तरह की पारी की उम्मीद होगी, विशेषकर पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले मुकाबले में.

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup में IND vs PAK के 6 कांटेदार मुकाबले, विराट का 183-हरभजन का छक्का और अफरीदी का दिया दर्द

जब से पैदा हुए हैं तब से… नहीं सुधर रहे शाहिद अफरीदी, भारत-पाक मैच से पहले फिर उगला जहर

हमारे पास ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर’ साथ में 5 फास्ट बॉलर, पाकिस्तानी कोच ने IND vs PAK मैच से पहले भारत को दी चेतावनी!

Previous article Kosi-Mechi Link Project: कोसी-मेची लिंक परियोजना का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, किसानों को मिलेगा सिंचाई और बाढ़ से राहत का तोहफा
Next article Jitiya Vrat Katha: जितिया व्रत में क्यों सुनी जाती है चील और सियारिन की कथा, जानें इसके पीछे का छुपा हुआ धार्मिक महत्व
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel