[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket चौथे टेस्ट मैच से पहले Shubman Gill ने दिया बड़ा बयान, टीम को लेकर कही ये बात

चौथे टेस्ट मैच से पहले Shubman Gill ने दिया बड़ा बयान, टीम को लेकर कही ये बात

0
चौथे टेस्ट मैच से पहले Shubman Gill ने दिया बड़ा बयान, टीम को लेकर कही ये बात
BGT: Shubman Gill

Shubman Gill held a press conference: भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. मुकाबले में भारतीय टीम अच्छे लय में नजर आ रही है. भारतीय टीम ने टेस्ट मुकाबले में 2-1 की बढ़त बनाई हुई है. अभी दोनों टीम रांची में मौजूद है और 23 फरवरी से अपने चौथे टेस्ट मुकाबले को खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है. रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस बार टेस्ट मुकाबले में बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों को अपना लक आजमानते का मौका दिया है. जिसके कुछ खिलाड़ी तो भली भांति भुना रहे  हैं. वहीं कुछ खिलाड़ी नाकाम रहे हैं. भारतीय टीम के ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल का प्रदर्शन किया है. वहीं तीसरे टेस्ट मुकाबले में अपना डेब्यू मैच खेलने वाले सरफराज के भी बल्ले से काफी रन निकले हैं. जबकि रजत पाटीदार ने अपने प्रदर्शन से सभी को नाखुश किया है. संभावना जताई जा रही है कि रजत को चौथे टेस्ट मुकाबले में प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. वहीं चौथे टेस्ट मुकाबले से पहले इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज ओली पोप और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने जेएससीए स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पोप ने जेएससीए स्टेडियम की पिच को लेकर अपनी राय साझा की. वहीं गिल ने टीम और अपने प्रदर्शन को लेकर कई  सारी बात कही.

कोहली की गैरमौजूद से टीम को पड़ता है काफी फर्क

शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस हिसाब से बैटिंग हो रही है उसे देखते हुए टीम का स्कोर लगभग 400 के आसपास रहेगा. खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में हर बल्लेबाज स्कोर कर रहा हैं. जिस हिसाब से सरफराज खेल रहे है उस देख के काफी अच्छा लग रहा है. वह काफी अच्छा खेल रहे हैं. विराट कोहली के टीम में मौजूद नहीं रहने से टीम को काफी फर्क तो पड़ता है पर उनकी जगह बाकी खिलाड़ियों को टीम से खेलने का मौका भी मिल रहा है. टेस्ट मुकाबले में कोई बल्लेबाज 150-200 रन स्कोर करता है तो उस चीज से भी टीम को काफी फर्क पड़ता है.

हम धोनी को हमेशा मिस करते हैं: गिल

फास्ट बॉलर्स ने जिस तरीके से बॉलिंग की है वो बड़ा फैक्टर रहा है. स्पिनर्स तो हमारे बेहतर कर ही रहे हैं. सिराज ने पिछले मैच में क्रूशियल चार विकेट निकाले थे उससे टीम को काफी मदद मिली थी, उम्मीद है वो और बेहतर करेंगे. यशस्वी जायसवाल कंसेशनल खिलाड़ी है, जिस तरीके से उन्होंने आठ मैच में दो दोहरा शतक बनाया है वह उनकी प्रतिभा को दिखाता है. मैंने तीन नंबर पर पहले भी बल्लेबाजी किया है. इस नंबर पर सिचुएशन के हिसाब से खेलना पड़ता है. बाहर से लोगों द्वारा बोले गए बातों से कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा था मुझे मेरे एक्सपेक्टेशन पर खरा नहीं उतरने का मलाल था.  उन्होंने आगे कहा खिलाड़ी वही होता है जो पिछले मैच से निकलकर अगले मैच पर जितना अच्छा से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करें. पिछले मुकाबले में मैं जिस तरीके से आउट हुआ वह मेरे बस में नहीं था या मेरे साथ बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज की भी गलती नहीं थी. सब कुछ इतना जल्दी-जल्दी में होता है कि कोई कुछ कर नहीं सकता मैं इस मैच में भी बेहतर करने की कोशिश करूंगा. रांची में धोनी के बगैर खेलने को लेकर उन्होंने कहा कि हम धोनी को हमेशा मिस करते हैं वह उसे फर्क नहीं पड़ता कि रांची में है या रांची के बाहर खेल रहे हैं.

अपने प्रदर्शन से नाराज हैं ओली पोप

उन्होंने बताया की दो हार के बावजूद टीम एकजुट होकर मैदान पर उतरेगी और आज अभ्यास सत्र अच्छा रहा है. रांची के आबो हवा के साथ टीम घुल मिल रही है. राजकोट में खेली गई दो पारियां टीम के लिए अच्छी नहीं रही लेकिन उससे उबरकर टीम इस मैच में दोबारा से मजबूती के साथ खड़ी उतरेगी. ओली पोप ने अपने निजी प्रदर्शन पर कहा कि भारत में पांच टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं होता. मैं अपने निजी प्रदर्शन से जरूर निराश हूं, पर इस मैच के लिए और आने वाले मैचों के लिए तैयारी में लगा हुआ हूं. भारत में अश्विन और जडेजा को खेलना आसान नहीं होता है.  वही सीरीज में भी दोनों ने घातक प्रदर्शन किया है और उनका सामना करने के लिए टीम अभ्यास कर रही है.

भारतीय स्पिनरों को मिलेगी पिच की खास मदद

बुधवार इंग्लैंड की टीम की ओर से बल्लेबाज ओली पोप ने जेएससीए स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने टीम की तैयारियों पर बात की. ओली पॉप ने बताया कि पिछली दो हार के बाद इस मैच में टीम पूरी तैयारी के साथ उतरेगी. ये मैच खिलाड़ी अच्छे मानसिकता के साथ खेलेंगे. टीम ने पिच का जायजा लिया. पिच में काफी दरार है. रांची की पिच देखते हुए लगता है कि  भारतीय टीम के स्पिनर को खास मदद मिलेगी क्योंकि पिच में काफी दरार है. वह आगे कहते हैं कि इस सीरीज में भारतीय टीम ने ज्यादा बाएं हाथ के गेंदबाजों को खिलाने पर ध्यान दिया. क्योंकि जिस तरह से जडेजा गेंदबाजी कर रहे हैं इंग्लैंड का खेलना कठिन दिखाई दे रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel