[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket ऐसे कौन आउट होता है भई! वाइड वाली गेंद पर अपना ही बल्ला विकेट पर दे मारा, देखें शे होप का अजूबा

ऐसे कौन आउट होता है भई! वाइड वाली गेंद पर अपना ही बल्ला विकेट पर दे मारा, देखें शे होप का अजूबा

0
ऐसे कौन आउट होता है भई! वाइड वाली गेंद पर अपना ही बल्ला विकेट पर दे मारा, देखें शे होप का अजूबा
वाइड वाली गेंद पर हिट विकेट हुए शे होप. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

Shai Hope hit wicket on wide ball: क्रिकेट में गेंदबाजों द्वारा बल्लेबाज को आउट करना एक कला है. यॉर्कर हो या गुगली वाहवही बराबर की मिलती है. कभी-कभी फील्डर बाजी मारता है और सटीक थ्रो से काम तमाम हो जाता है. लेकिन अजीबो गरीब ढंग से आउट होने वाले बल्लेबाज भी कम नहीं होते. अब शे होप (Shai Hope) को ही लीजिए. उन्होंने अपना विकेट हिट विकेट होकर गंवाया, लेकिन यह असामान्य हिट विकेट जितना देखने में था, उतना ही होप के एक्शन से था. कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) में शे होप वाइड गेंद पर हिट विकेट हुए. है ना अजीब सी बात. क्रिकेट इतिहास में शायद ही कभी ऐसा नजारा देखने को मिला हो. 

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 में 17वें मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स का सामना ट्रिनबागो नाइट राइडर्स से हुआ. (Guyana Amazon Warriors vs Trinbago Knight Riders) इस मैच में गुयाना ने अपने विकेट काफी जल्द गंवा चुकी थी, इसी समय विकेटकीपर बल्लेबाज शे होप डेथ ओवरों में रन रेट तेज करने की जुगत लगाई, उनकी पारी पर बड़ी उम्मीदें टिकी थीं. होप उस समय 28 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 39 रन बनाकर शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन 14 वें ओवर में ट्रिनबागो के गेंदबाज़ टेरेंस हिंड्स ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी. होप ने रिवर्स रैंप शॉट खेलने का प्रयास किया और जोर से बल्ला घुमाया, लेकिन शॉट खेलते-खेलते वह अपने बैट पर काबू नहीं रख पाए. नतीजा यह हुआ कि बल्ला सीधे जाकर उनके ही स्टंप से टकरा गया.

दिलचस्प बात यह रही कि अंपायर ने गेंद को वाइड करार दिया, लेकिन जैसे ही TKR के खिलाड़ियों ने बैट से स्टंप गिरते देखा, उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया. ऐसे पल क्रिकेट में बहुत ही कम देखने को मिलते हैं. उस वक्त टीम का स्कोर 109/7 था और लगभग 6 ओवर का खेल बाकी था. हालांकि बाद के बल्लेबाजों ने रन जोड़ने की भरसक कोशिश की और किसी तरह पारी को 20 ओवर में 163/9 तक पहुंचाया.

अमेजन वॉरियर्स को मिली हार

मैच की बात करें तो होप की 39 रन की पारी ही वॉरियर्स की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रही. टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए. जवाब में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 116 रनों की धमाकेदार ओपनिंग साझेदारी के दम पर लक्ष्य को 16 गेंद पहले और 6 विकेट शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया. इस साझेदारी में एलेक्स हेल्स (74 रन) और कॉलिन मुनरो (52 रन) दोनों ने शानदार योगदान दिया और टीम को जीत दिलाई. वहीं अमेजन वॉरियर्स के लिए अकील होसैन ने 3 विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. 

ये भी पढ़ें:-

द्रविड़ के जाने के बाद संजू सैमसन रॉयल्स के साथ बने रहेंगे? इन 3 विकल्पों में से दोनों को लेना होगा फैसला

एलेक्स हेल्स ने 24 घंटे में तोड़ दिया पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड, खतरे में पड़ा गेल का T20 का ताज

Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच बहिष्कार करो और फिर ये करो, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI को दी सलाह

Previous article Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, वारदात के बाद गांव में पुलिस कर ही कैंप
Next article Voter Adhikar Yatra: 16 दिनों की यात्रा क्या बिहार में खत्म करा पाएगी कांग्रेस का 35 सालों का वनवास?
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel