[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket सरफराज खान का धमाकेदार शतक, इस टूर्नामेंट में सेंचुरी के बाद पेश की टीम इंडिया में वापसी की पेशकश

सरफराज खान का धमाकेदार शतक, इस टूर्नामेंट में सेंचुरी के बाद पेश की टीम इंडिया में वापसी की पेशकश

0
सरफराज खान का धमाकेदार शतक, इस टूर्नामेंट में सेंचुरी के बाद पेश की टीम इंडिया में वापसी की पेशकश
Indian Player Sarfaraz Khan

Sarfaraz Khan explosive century: रणजी ट्रॉफी के आगाज में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेटरों के लिए लाल गेंद से तैयारी का मंच पहले ही सज चुका है. चेन्नई में 18 अगस्त से शुरू होकर 9 सितंबर तक चलने वाला बुची बाबू टूर्नामेंट राज्य टीमों को लंबे फॉर्मेट में लय हासिल करने का बेहतरीन मौका दे रहा है. खास बात यह है कि 12 साल बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की वापसी हुई है और इसमें कई बड़े खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं. इसी बीच मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने धमाकेदार शतक जड़कर टूर्नामेंट में खास पहचान बना ली है.

मुश्किल हालात में खेली लाजवाब पारी

मुंबई की पारी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और टीम ने 98 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे. इसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज खान ने कमान संभाली. उन्होंने शुरुआत में धैर्य के साथ बल्लेबाजी की, लेकिन जल्दी ही अपने आक्रामक अंदाज में लौट आए. नतीजा यह रहा कि उन्होंने केवल 92 गेंदों में शतक पूरा कर डाला. इस पारी में उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले. सरफराज का यह शतक न सिर्फ मुंबई को मजबूत स्थिति में ले गया बल्कि यह संदेश भी दिया कि वह बड़े मंच के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

टीम इंडिया में वापसी की ओर इशारा

यह शतक सरफराज खान के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि हाल ही में इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था. चयन से बाहर होने के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया और डेढ़ महीने में लगभग 17 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया. फिटनेस सुधारने के बाद यह उनका पहला मैच था और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करके अपनी मेहनत का प्रमाण दिया. अब उनकी निगाहें आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज पर टिकी हैं, जहां वह भारतीय टीम में वापसी का मजबूत दावा पेश करना चाहेंगे.

20241019049L Edited
Sarfaraz khan century

लगातार घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे सरफराज खान का यह शतक सिर्फ एक पारी नहीं, बल्कि चयनकर्ताओं के लिए एक संकेत है कि वह अभी भी बड़े मंच पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बुची बाबू टूर्नामेंट में उनका यह प्रदर्शन निश्चित तौर पर टीम इंडिया की चयन प्रक्रिया में चर्चा का विषय बनेगा.

ये भी पढ़ें-
एशिया कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान! बांग्लादेश को मिल सकता है मौका

अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर के पुराने वीडियो हो रहे वायरल, इस शख्स के साथ दिखीं सानिया चंडोक, देखें Video

एशिया कप से पहले इस खिलाड़ी ने कोच गंभीर और कप्तान को लेकर कही बड़ी बात

Previous article बिहार के इस खिलाड़ी ने बताई टेस्ट क्रिकेट की इनसाइड स्टोरी, बोले- आखिरी दिन तक यह नहीं पता…
Next article 42 वर्षीय व्यक्ति का फंदे से लटकता मिला शव
Avatar Of Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel