[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket एशियन गेम्स के लिए पाक की T20 टीम का ऐलान, बाबर और शाहीन समेत कई बड़े नाम बाहर

एशियन गेम्स के लिए पाक की T20 टीम का ऐलान, बाबर और शाहीन समेत कई बड़े नाम बाहर

0
एशियन गेम्स के लिए पाक की T20 टीम का ऐलान, बाबर और शाहीन समेत कई बड़े नाम बाहर
साहिबजादा फरहान (कप्तान)

Asian Games 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी मेंस T20 टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इस साल सितंबर और अक्टूबर के महीने में जापान में आयोजित होने वाले इन खेलों के लिए 15 सदस्यीय मेंबर्स का चयन किया गया है. टीम की कप्तानी की ज़िम्मेदारी साहिबजादा फरहान को दी गई है. जबकि अब्दुल समद टीम में उप-कप्तान की भूमिका निभाते नज़र आएंगे.

टीम में 4 नए चेहरों को मौका

सीनियरों की गैरमौजूदगी में पीसीबी ने 4 ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया है जिनका अभी T20I डेब्यू होना बाकी है. इन नामों में आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद शामिल हैं.

साहिबजादा फरहान के सामने होगी दोहरी चुनौती

पीसीबी ने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय मेंस T20 टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम का नेतृत्व अनुभवी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान करेंगे, वहीं अब्दुल समद उप-कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे. साहिबजादा फरहान के पास पाकिस्तान के लिए 46 T20I मुकाबले खेलने का अच्छा-खासा अनुभव है, मगर उन्होंने अभी तक कप्तानी नहीं की है. व्हाइट बॉल फॉर्मेट में बतौर कप्तान पाकिस्तानी टीम के साथ साहिबजादा का यह पहला दौरा होगा. ऐसे में साहिबजादा डबल चुनौती के साथ एशियन गेम्स में पाकिस्तान के गोल्ड मेडल जीतने की ख्वाहिशों को पूरा करने मैदान पर उतरेंगे. उनके सामने पहला चैलेंज अपनी बल्लेबाजी से टीम को ठोस शुरुआत दिलाने का होगा और दूसरा चैलेंज कप्तानी में खुद को साबित करने का होगा.

बाबर और शाहीन समेत कई बड़े नाम बाहर

एशियन गेम्स के लिए चुनी गई इस टीम से पाकिस्तान क्रिकेट के कई दिग्गज और बड़े नामों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. इसमें स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के अलावा रेग्यूलर कप्तान सलमान अली आगा का भी नाम शामिल है. इसके अलावा बोर्ड ने स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और ऑलराउंडर शादाब खान जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी इस दौरे से बाहर रखा है.

एशियन गेम्स में पाक का हाल

एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले 24 सितंबर से 3 अक्टूबर (मेडल मैच) के बीच खेले जाएंगे. खेल इतिहास में यह चौथी बार है जब क्रिकेट इसका हिस्सा बना है. इससे पहले 2010, 2014 और 2022 में भी इसे शामिल किया गया था. पिछले यानी 2022 के एशियाई खेलों (आयोजन वर्ष 2023) में पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर सिमट गई थी.

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाक की T20 टीम

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद डैनियल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफियान मुकीम और उस्मान खान

इसे भी पढ़े- भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बुरी खबर, चोट के कारण हार्दिक पंड्या हुए बाहर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel