[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket पहली बार देखा तभी समझ गया- बड़ा नाम बनेगा, विराट या गिल नहीं सचिन तेंदुलकर ने इस खिलाड़ी को बताया क्रिकेट का दिग्गज

पहली बार देखा तभी समझ गया- बड़ा नाम बनेगा, विराट या गिल नहीं सचिन तेंदुलकर ने इस खिलाड़ी को बताया क्रिकेट का दिग्गज

0
पहली बार देखा तभी समझ गया- बड़ा नाम बनेगा, विराट या गिल नहीं सचिन तेंदुलकर ने इस खिलाड़ी को बताया क्रिकेट का दिग्गज
इंग्लैंड में मैच की शुरुआत से पहले घंटी बजाते सचिन तेंदुलकर. फोटो- ICC (एक्स)

Sachin Tendulkar on Joe Root: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं. उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए गॉड ऑफ क्रिकेट का भी तमगा दिया गया है. उनके नाम पर वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा शतक और इस तरह के कई सारे रिकॉर्ड हैं. अगर सचिन किसी खिलाड़ी के क्रिकेट को लेकर तारीफ करें, तो जाहिर है उस खिलाड़ी में जरूर कुछ खास होगा. तेंदुलकर ने हाल ही में रेडिट पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान रूट को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने कहा कि जब मैंने उन्हें पहली बार देखा था, तभी समझ गया था कि वे जरूर इस खेल में बड़ा नाम बनेंगे.  

तेंदुलकर ने जो रूट पर पूछे गए सवाल पर कहा, “13 हजार से ज्यादा रन बनाना वाकई अद्भुत उपलब्धि है और वह अब भी मजबूत खेल रहे हैं. जब मैंने उन्हें पहली बार 2012 में नागपुर में उनके डेब्यू टेस्ट में देखा था, तो मैंने अपने साथियों से कहा था कि वे इंग्लैंड के भावी कप्तान को देख रहे हैं. मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात यह थी कि वह पिच का आकलन कितनी अच्छी तरह कर रहे थे और स्ट्राइक को कैसे रोटेट कर रहे थे. तभी मुझे समझ आ गया था कि यह खिलाड़ी बड़ा नाम बनेगा.” (Sachin Tendulkar on his first memory of Joe Root)

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 34 वर्षीय रूट ने अब तक खेले गए 158 टेस्ट मैचों में 13,543 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने जैक कैलिस (13,289 रन) और राहुल द्रविड़ (13,288 रन) को पीछे छोड़ा और फिर चौथे टेस्ट में 150 रनों की पारी खेलते हुए रिकी पोंटिंग (13,378 रन) को भी पीछे छोड़ दिया. अब तक रूट ने कुल 39 टेस्ट शतक बनाए हैं, जिनमें से 13 शतक भारत के खिलाफ और छह-छह शतक वेस्टइंडीज, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ आए हैं.

Joe Root Century
39वां शतक पूरा करने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते जो रूट. फोटो- एक्स.

फैब फोर में सबसे आगे निकले रूट

रूट ने 2012 में नागपुर टेस्ट से अपना डेब्यू किया था और अब तक 30 टेस्ट शतक जड़ चुके हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा 51 शतक का रिकॉर्ड है. रूट सबसे तेज 13,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने इंग्लैंड की कप्तानी सबसे ज्यादा बार (64 टेस्ट मैच) करने का भी रिकॉर्ड बनाया है. इसके अलावा उनके नाम लगातार 12 टेस्ट मैचों में अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. रूट, फैब फोर के स्टीव स्मिथ (10,477 रन), केन विलियमसन (9,276 रन) और विराट कोहली (9,230 रन) में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

क्या रूट तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड

जो रूट अब सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड 15,921 रनों से केवल 2,378 रन दूर हैं. रूट ने अपने टेस्ट करियर में सिर्फ एक बार तेंदुलकर के खिलाफ खेला है और वह मुकाबला उनका डेब्यू टेस्ट (नागपुर, 2012) था. रूट से जब तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह वो चीज नहीं है जिस पर मैं फोकस करूंगा. ये सब अपने-आप हो जाएगा. मेरा ध्यान सिर्फ टीम को मैच जिताने पर रहता है. तेंदुलकर ने तब डेब्यू किया था जब मैं पैदा भी नहीं हुआ था. उन्हीं के साथ मैदान पर खेलना और उनके खिलाफ खेलने का मौका मिलना मेरे लिए बेहद खास अनुभव था. हम उन्हें देखकर बड़े हुए, उनसे सीखते रहे. उनके खिलाफ खेलना करियर की अविस्मरणीय यादों में से एक है.”

एशेज में रूट पर रहेगा दारोमदार

जो रूट भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अब एशेज की तैयारियों में जुटेंगे. 21 नवंबर से शूरू हो रही 5 मैचों की शृंखला में जो रूट पर सबसे ज्यााद निगाहें रहेंगी. इंग्लैंड का सारा दारोमदार भी उन्हीं पर निर्भर करेगा. वे वर्तमान इंग्लिश टीम में सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं. ऐसे में कप्तान बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड जो रूट के एक्सपीरिएंस का फायदा उठाने का पूरा प्रयास करेगी और पिछले 10 सालों से चले आ रहे ट्रॉफी विहीन सिलसिले को तोड़ने का प्रयास करेगा.   

ये भी पढ़ें:-

प्यार मिलता…, अवनीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली के फोटो लाइक वाले किस्से पर कही ये बात

सचिन तेंदुलकर चाहते हैं क्रिकेट के इस नियम में बदलाव, कहा- खिलाड़ी खुश नहीं होते जब…

किट बैग में बड़ी सी ईंट लेकर क्यों चलते थे वसीम अकरम, पॉडकास्ट में किया मजेदार खुलासा

Previous article Hartalika Teej 2025 Daan: हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार करें दान, पति-पत्नी के संबंधों में आएगा मधुरता
Next article Chaurchan 2025 Shubh Muhurat: तीज के अलावा आज मनाया जा रहा है चौरचन पर्व, चंद्रमा की पूजा करने की है परंपरा, जानें शुभ मुहूर्त
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel