[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket इंडिया की जीत पर सचिन तेंदुलकर गदगद, इस गेंद को बताया ‘बॉल ऑफ द सीरीज’, सिराज को भी दिया नया नाम

इंडिया की जीत पर सचिन तेंदुलकर गदगद, इस गेंद को बताया ‘बॉल ऑफ द सीरीज’, सिराज को भी दिया नया नाम

0
इंडिया की जीत पर सचिन तेंदुलकर गदगद, इस गेंद को बताया ‘बॉल ऑफ द सीरीज’, सिराज को भी दिया नया नाम
Sachin Tendulkar declared the ball of the IND vs ENG series.

Sachin Tendulkar declared the ball of the IND vs ENG series: बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराकर इतिहास रच दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शुभमन गिल की दोहरी सेंचुरी की बदौलत पहली पारी में 587 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 407 रन तक पहुंच पाई, जिसमें हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के शतक शामिल थे. भारत को 180 रन की बढ़त मिली. इसके बाद दूसरी पारी में गिल के एक और शतक के साथ भारत ने 427 रन बनाकर पारी घोषित की और इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में मेजबान टीम 271 रन पर ढेर हो गई और भारत ने मुकाबला 336 रन से जीत लिया. भारत की इस जीत पर सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया को बधाई दी साथ ही उन्होंने आकाशदीप (Akash Deep) की गेंद को बॉल ऑफ द सीरीज भी घोषित कर दिया.   

भारतीय टीम की इस शानदार जीत पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने एक्स पर शुभमन गिल की पारी की तारीफ करते हुए लिखा, “इस समय के महान बल्लेबाज की शानदार पारी! बधाई हो, शुभमन गिल, भारत को शानदार टेस्ट जीत दिलाने के लिए!” सचिन ने ऋषभ पंत, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की भी तारीफ की, जिन्होंने खासकर दूसरी पारी में अहम योगदान दिया. उन्होंने कहा, “भारत ने इंग्लैंड को दबाव में डालते हुए उन्हें अलग तरह से खेलने के लिए मजबूर किया और सुनिश्चित किया कि मुकाबले का एक ही विजेता हो.”

अपने पोस्ट में सचिन ने गेंदबाजों की लाइन-लेंथ की सराहना की और आकाशदीप को “बेहतरीन गेंदबाज” बताया. साथ ही उन्होंने आकाशदीप की उस गेंद को भी हाईलाइट किया, जिससे जो रूट आउट हुए. सचिन ने लिखा, “मेरी राय में, आकाशदीप ने जो रूट को सीरीज की सबसे बेहतरीन गेंद डाली.” उन्होंने साथ ही मोहम्मद सिराज के शानदार कैच को “जोंटी स्टाइल” कैच बताया और उसकी भी तारीफ की. सचिन ने लिखा, “ P.S. मोहम्मद “जॉन्टी” सिराज द्वारा लिए गए कैच का आनंद लिया.”

जसप्रीत बुमराह की गैरहाजिरी में भारतीय गेंदबाजों ने भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई. मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में 6 विकेट झटके, तो आकाशदीप ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 6 विकेट झटके थे, जबकि पहली पारी में भी उन्होंने 4 विकेट लेकर कुल 10 विकेट चटकाए. इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय तेज गेंदबाजों ने 17 विकेट निकाले. आकाशदीप की गेंद, जिस पर जो रूट चलते बने, देखिए वीडियो-

इस जीत के बाद भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में होगा. इस मैंदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी अच्छा है, इस ऐतिहासिक मैदान पर भारत ने पिछले तीनों मुकाबले जीते हैं, ऐसे में भारत जब इस मैदान पर उतरेगा, तो उसके पास आत्मविश्वास का दोहरा जज्बा होगा. तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से खेला जाएगा. 

‘मेरा फेवरेट पत्रकार कहां है’, एजबेस्टन में इतिहास रचने के बाद कैप्टन गिल ने लिए मजे, ताना मारने वाले अंग्रेज को…

‘वो दो मौके हमसे छूट गए’, बेन स्टोक्स ने बताया इंग्लैंड के लिए कहां से फिसला मैच, शुभमन गिल पर कही ये बात

भारतीय क्रिकेट के लिए कैप्टन कूल कैसे हैं सर्वश्रेष्ठ? आंकड़ों में समझिए धोनी की उपलब्धियां

Previous article सीएम योगी करेंगे अव्वल विकास खंडों को सम्मानित, मिलेगी 20 करोड़ की सौगात
Next article पुराने कपड़े लाओ और ब्रांडेड कपड़े ले जाओ! मुकेश अंबानी लेकर आए नया ऑफर, जानिए कैसे उठाए फायदा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel