[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket घर चलो फिर बताती हूं, रोहित-रितिका की लड़ाई पर फैंस का फनी रिएक्शन

घर चलो फिर बताती हूं, रोहित-रितिका की लड़ाई पर फैंस का फनी रिएक्शन

0
घर चलो फिर बताती हूं, रोहित-रितिका की लड़ाई पर फैंस का फनी रिएक्शन
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के बीच हुई लड़ाई

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उनकी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों के बीच स्टेडियम में किसी बात को लेकर बहस होती दिख रही है. यह घटना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की है. इसी मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला खेला गया था. इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया और तीसरी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की.

फाइनल से पहले रोहित-रितिका में बहस 

ICC ने रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. इसी के चलते वह अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देखने के लिए मैदान पर मौजूद थे. लेकिन इस बड़े मुकाबले के शुरू होने से पहले ही दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई. सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में दोनों के बीच लड़ाई होती दिखाई दे रही है. हालांकि, यह बात पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है कि दोनों के बीच बहस का असली मुद्दा क्या था. क्रिकेट फैंस दोनों के बीच हुई इस छोटी सी नोकझोक को काफी हल्के अंदाज में ले रहे हैं.

वायरल हुआ लड़ाई का वीडियो 

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की इस बहस का वीडियो इंस्टाग्राम पर बहुत तेजी से फैल रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @yasar.pathan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 35 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसके अलावा इस वायरल वीडियो पर अब तक 90 हजार से ज्यादा लाइक भी आ चुके हैं. फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं.

फैंस कर रहे हैं बेहद मजेदार कमेंट्स 

इस वीडियो पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. अब तक 400 से ज्यादा लोग कमेंट करके अपनी बात रख चुके हैं. एक इंटरनेट यूजर ने इस वीडियो पर फनी कमेंट करते हुए लिखा कि संसार की सारी पत्नियों में यही एक कॉमन सॉफ्टवेयर है. इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आज एक दिन तो खुशी से जीने दो भाभी. वहीं, एक और यूजर मजे लेते हुए लिखते हैं कि घर चलो फिर बताती हूं. इसके अलावा भी फैंस कई तरह के मजेदार और हल्के फुल्के कमेंट कर रहे हैं.

सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत बना चैंपियन 

इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी. उनकी शानदार कप्तानी में टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से मात दी. इससे पहले टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. 2024 के फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था.

ये भी पढ़ें-

बाप रे बाप! नहीं देख पाएंगे ईशान और उनकी गर्लफ्रेंड का ये वीडियो, आंखें मूंद लेंगे उतनी हॉट है

माहिका का डांस देकर माथा पकड़ लेंगे आप

सोशल मीडिया नहीं… टीम इंडिया की जीत के बाद कुछ ऐसे गंभीर ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel